जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात ने वैश्विक स्तर पर ध्यान खींचा. ट्रंप ने भारत की सुरक्षा को लेकर बड़ा आश्वासन देते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में यदि भारत पर हमला हुआ, तो अमेरिका उसके साथ खड़ा रहेगा. वहीं पीएम मोदी ने होर्मुज संकट, समुद्री सुरक्षा और भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया.