राजधानी में गायब हो रहे लोग? दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, जानें मिसिंग रिपोर्ट्स पर क्या कहा

राजधानी में गायब हो रहे लोग? दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, जानें मिसिंग रिपोर्ट्स पर क्या कहा

दिल्ली में लोगों के गायब होने के मामले पर दिल्ली पुलिस की जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की. साथ ही भ्रम फैलाने वालों को चेतावनी जारी की. दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर कहा कि हम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे लापता बच्चों के मामलों में अचानक वृद्धि की अफवाहों का शिकार न हों.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि ऐसे दावों का खंडन करते हुए, हम अफवाह फैलाने वालों को आंकड़ों को गलत तरीके से प्रस्तुत करके अनावश्यक भय फैलाने के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी देते हैं. प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा दिल्ली पुलिस के लिए सर्वोपरि है. दिल्ली पुलिस 24×7 सेवा देने और लापता और अपहृत बच्चों का पता लगाने तथा उन्हें उनके परिवार के सदस्यों के साथ शीघ्रता से मिलाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है.

राजधानी में लापता व्यक्तियों की रिपोर्टिंग

दिल्ली पुलिस ने कहा कि पहले की तुलना में राजधानी में लापता व्यक्तियों की रिपोर्टिंग में कोई वृद्धि नहीं हुई है. बल्कि, जनवरी 2026 माह में, पिछले वर्षों की समान अवधि की तुलना में लापता व्यक्तियों की रिपोर्टिंग के मामलों में कमी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस में अपराधों की निष्पक्ष और पारदर्शी रिपोर्टिंग की नीति अपनाई जाती है. लापता व्यक्तियों की रिपोर्ट न केवल स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज कराई जा सकती है, बल्कि ऑनलाइन माध्यम से और ERSS-112 के माध्यम से भी दर्ज कराई जा सकती है.

लापता बच्चों के मामलों को प्राथमिकता

निर्धारित SOP के द्वारा, दिल्ली पुलिस इन सभी मामलों में लापता व्यक्तियों का तुरंत पता लगाने का प्रयास किया जाता है, जिसमें लापता बच्चों के मामलों को विशेष प्राथमिकता दी जाती है. इस संबंध में सभी जिलों में डेडिकेटेड मिसिंग पर्सन स्क्वाड और क्राइम ब्रांच में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कार्यरत हैं, ताकि इस विषय में केंद्रित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय त्यागी ने कहा कि हम अपील करते हैं किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें, अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि दिल्ली में बच्चों के लापता होने या अपहरण के मामलों में किसी भी संगठित गिरोह की संलिप्तता सामने नहीं आई है. इसलिए, हम आपसे यह अपील करते है कि इस संबंध में फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दिया जाए.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit