राजधानी में LPG और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, दिल्ली सरकार बोली- कालाबाजारी पर पैनी नजर

राजधानी में LPG और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, दिल्ली सरकार बोली- कालाबाजारी पर पैनी नजर

एलपीजी गैस की किल्लत की खबरों के बीच दिल्ली सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में LPG, पेट्रोल, डीजल और PNG की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार के ईंधन की कोई कमी नहीं है. दिल्ली के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी (पैनिक बाइंग) या जमाखोरी न करें और ईंधन आपूर्ति में व्यवधान से संबंधित किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने पुष्टि की है कि दिल्ली में घरेलू PNG की आपूर्ति स्थिर है. प्राकृतिक गैस के आवंटन में घरेलू PNG और परिवहन क्षेत्र (CNG) के उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है. साथ ही, तेल विपणन कंपनियों ने भी यह सुनिश्चित किया है कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू LPG का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से कार्य कर रही है.

बुकिंग नियमों में बदलाव और डिलीवरी की स्थिति

सरकार ने सूचित किया है कि LPG रिफिल बुकिंग के लिए न्यूनतम अंतराल को 21 दिनों से संशोधित कर अब 25 दिन कर दिया गया है. हालांकि इस बदलाव के बावजूद उपभोक्ताओं को बुकिंग के औसतन दो से तीन दिनों के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी मिल रही है. उपभोक्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

उदाहरण के तौर पर, यदि पिछला सिलेंडर 1 फरवरी 2026 को डिलीवर हुआ था, तो अगली बुकिंग 25 दिन पूरे होने पर यानी 26 फरवरी 2026 को या उसके बाद की जा सकती है. इसके लिए गैस एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है. उपभोक्ता वेब पोर्टल, एसएमएस, आईवीआरएस, मिस्ड-कॉल या वॉट्सएप का उपयोग कर सकते हैं.

जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने फील्ड अधिकारियों को तैनात किया है ताकि रिफिल बुकिंग की प्रक्रिया सुगम रहे. प्रवर्तन टीमें (इंफोर्समेंट टीमें) लगातार निरीक्षण कर रही हैं ताकि ईंधन की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोका जा सके. विशेष रूप से रेस्तरां और भोजनालयों जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू LPG सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

‘घबराहट में आकर खरीदारी न करें’

सरकार ने यह भी कहा है कि आने वाले समय में कमर्शियल LPG की विनियमित आपूर्ति के लिए भी सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं. दिल्ली सरकार एक बार फिर सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे ईंधन की उपलब्धता को लेकर पूरी तरह आश्वस्त रहें और किसी भी प्रकार की घबराहट में आकर खरीदारी न करें.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit