बॉलीवुड गलियारों में इस वक्त अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वो है नितेश तिवारी की ‘रामायण’. इसी बीच, बुधवार शाम को मुंबई में ‘रामायण’ की टीम एक साथ स्पॉट की गई. लॉस एंजेलिस से अमेरिका दौरे के बाद लौटे रणबीर कपूर, फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा एक साथ नजर आए.