राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी करने वाले आरोपी लवकुश मिश्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उनकी पत्नी के नाम पर बन रही एक बिल्डिंग को लेकर अथॉरिटी ने नोटिस जारी किया है. प्रशासन ने एक हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है. अगर जवाब नहीं मिला, तो इस अवैध निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा सकती है.