लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद बड़ा खुलासा हुआ है. जिस इमारत में आग लगी उसका नक्शा आवासीय भवन के रूप में पास हुआ था, लेकिन वहां कमर्शियल गतिविधियां चल रही थीं. इमारत में इमरजेंसी एग्जिट और पीछे निकलने का रास्ता नहीं था. अब LDA की भूमिका और लापरवाही सवालों के घेरे में है.