सेलिना जेटली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्हें अपने दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र साफ करते हुए और इमोशनल होते देखा गया. उन्होंने एक लंबी पोस्ट भी लिखी और कहा कि वह ‘हार नहीं मानेंगी’. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पति पीटर हाग उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दे रहे.