लखनऊ: फीनिक्स मॉल के पास सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, करीब 50 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में फीनिक्स यूनाइटेड मॉल के पास एक सब्जी मंडी में आग लग गई. भीषण आग में लगभग 50 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं. आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. फिलहाल फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस आग बुझाने में जुटे हुए हैं. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

खबर अपडेट हो रही है…

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version