West Bengal Will BJP Saffron Replace TMC: पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता के साथ रंग बदलने की एक पुरानी और दिलचस्प परंपरा रही है. 34 सालों तक वामदलों के शासन में जो बंगाल पूरी तरह से ‘लाल’ रंग में रंगा हुआ था, 2011 में ममता बनर्जी की सत्ता आते ही वह ‘नीले और सफेद’ रंग में तब्दील हो गया. अब जबकि राज्य एक और ऐतिहासिक चुनाव परिणाम की दहलीज पर खड़ा है और एग्जिट पोल में बीजेपी की भारी बढ़त के संकेत मिल रहे हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या अब बंगाल में ‘भगवा’ रंग चढ़ने वाला है? जानिए कैसे रंग बताते हैं बंगाल की राजनीतिक कहानी.
