Vande Bharat Train RSS Song: केरल सरकार ने वंदे भारत एक्सप्रेस में छात्रों द्वारा आरएसएस गीत गाने की जांच के आदेश दिए. वी. शिवनकुट्टी ने इस मामले को बेहद गंभीर करार दिया, जबकि केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने इसे सही ठहराया. लेकिन ट्रेन में आरएसएस के गीत को लेकर विवाद बढ़ गया है. मुख्यमंत्री ने पिनराई विजयन कहा कि संघ परिवार द्वारा रेलवे का इस्तेमाल अपने कथित सांप्रदायिक राजनीतिक प्रचार के लिए किया जाना अस्वीकार्य है.
