
साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम पिछले काफी समय से एक्टर और राजनेता थलपति विजय के साथ जोड़ा जाता रहा है. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से उनका नाम जुड़ने से काफी पहले तृषाकी सगाई चेन्नई के बिजनेसमैन वरुण मनियन से हुई थी. जी हां, साल 2015 में तृषातमिल और तेलुगु सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेस में शामिल थीं. इसी दौरान उन्होंने अचानक ऐलान किया कि वह वरुण मनियन से सगाई करने वाली हैं. इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया था. हालांकि, यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया और कुछ ही महीनों में दोनों ने अलग हो गए थे.
जी हां, तृषा कृष्णन और विजय मनियन ने सगाई तो कर ली. लेकिन दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका और सगाई टूट गई. एक्ट्रेस की सगाई टूटने की खबर भी खूब वायरल हुई थी और उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा था. चलिए जानते हैं आखिर तृषाऔर वरुण की सगाई क्यों टूटी थी?
ये भी पढ़ें: Ramayana: महाभारत के युधिष्ठिर को पसंद नहीं आया रामायण का ट्रेलर, लेकिन रणबीर कपूर से हुए इंप्रेस
तृषाऔर वरुण की लव स्टोरी
तृषा और वरुण की पहली मुलाकात कब और कहां हुई, इसकी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई थी. हालांकि, उस समय आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे और रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला करने से पहले कुछ समय तक डेट भी कर रहे थे. वरुण मनियन चेन्नई के जाने-माने बिजनेसमैन और उद्यमी थे. उनका रियल एस्टेट और फिल्म प्रोडक्शन से जुड़ा कारोबार था. वह रेडियंस ग्रुप से जुड़े हुए थे और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख चुके थे. वहीं, तृषा तमिल और तेलुगु सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी थीं और उनका करियर काफी सफल चल रहा था. साल 2014 के आखिर तक तृषाऔर वरुण के रिश्ते की खबरें मीडिया में आने लगी थीं. इसके बाद जनवरी 2015 में त्रिशा ने खुद अपने रिश्ते और सगाई को लेकर जानकारी शेयर की थी.
2015 में तृषाने किया था सगाई का ऐलान
9 जनवरी 2015 को तृषा ने ऐलान किया था कि वह 23 जनवरी को वरुण मनियन से सगाई करेंगी. उन्होंने बताया था कि यह एक निजी समारोह होगा, जिसमें सिर्फ दोनों परिवारों के लोग शामिल होंगे. उस समय तृषाने यह भी साफ कर दिया था कि शादी के बाद उनका फिल्मों से दूर होने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा था कि वह आगे भी नए प्रोजेक्ट्स साइन करने के लिए तैयार हैं.
हालांकि, यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका. जनवरी 2015 में सगाई करने के कुछ महीनों बाद ही दोनों ने इसे खत्म कर दिया. उस वक्त उनके ब्रेकअप को लेकर कई तरह की बातें सामने आईं, लेकिन बाद में तृषाने खुद बताया कि आखिर उन्होंने शादी से पीछे हटने का फैसला क्यों किया.
क्यों टूटी थी तृषाऔर वरुण की सगाई?
मई 2015 में जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेज होने लगीं, तब तृषा ने सोशल मीडिया के जरिए इस पर रिएक्शन दिया था और अपने अलग होने की पुष्टि की थी. उन्होंने लिखा था, Happy, single n thankful, यानी वह खुश हैं, सिंगल हैं और इसके लिए शुक्रगुजार हैं. बाद में एक इंटरव्यू में तृषा ने अपनी सगाई खत्म करने की वजह भी बताई. उन्होंने OnManorama से बातचीत में कहा था कि जिस व्यक्ति से वह शादी करने वाली थीं, उसने उनसे एक्टिंग छोड़ने के लिए कहा था. तृषाके मुताबिक, उन्होंने फिल्मों को छोड़ने के बजाय अपनी सगाई खत्म करना बेहतर समझा.
तृषाने यह भी साफ किया था कि वह अपने करियर से समझौता नहीं करना चाहती थी. उन्होंने कहा था कि वह तभी फिल्मों से ब्रेक लेंगी, जब वह प्रेग्नेंट होंगी. अगर उन्हें लीड रोल नहीं मिलेंगे, तो वह अपनी छवि के मुताबिक दूसरे किरदार निभाएंगी, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से दूर नहीं जाएंगी. उनका सपना आखिरी सांस तक एक्टिंग करते रहने का है.