वसीम जाफर को किस टीम ने बना दिया अपना मेंटॉर? इन 2 भारतीय सितारों को देंगे क्रिकेट का ज्ञान

वसीम जाफर को किस टीम ने बना दिया अपना मेंटॉर? इन 2 भारतीय सितारों को देंगे क्रिकेट का ज्ञान

Wasim Jaffer appointed mentor: भारत में क्रिकेट की हलचल कभी रुकती नहीं है. मौसम कैसा भी हो, देश में कहीं न कहीं क्रिकेट खेला जाता रहता है. अगर क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं हो रहे हों तो भी क्रिकेट से जुड़े कई छोटे-बड़े बदलाव होते रहते हैं. इसी तरह का एक अहम बदलाव भारतीय घरेलू क्रिकेट में देखने को मिला है, जहां पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर को नई जिम्मेदारी मिली है. रणजी ट्रॉफी के सबसे सफल बल्लेबाज एक वसीम को हैदराबाद क्रिकेट संघ (HCA) ने अपनी टीम का मेंटॉर नियुक्त किया है.

हैदराबाद को जिताएंगे रणजी ट्रॉफी का खिताब?

पिछले कुछ वक्त तक आईपीएल में पंजाब किंग्स से लेकर घरेलू क्रिकेट में ओडीशा, पंजाब और उत्तराखंड की टीमों में कोचिंग दे चुके वसीम जाफर का अगला सफर अब हैदराबाद के साथ रहेगा. क्रिकबज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हैदराबाद क्रिकेट संघ ने वसीम जाफर को टीम के मेंटॉर की भूमिका का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है. बताया गया है कि मंगलवार 30 जून को HCA इसकी आधिकारिक घोषणा करेगा.

रणजी ट्रॉफी में 12 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज वसीम जाफर अगले 2 साल तक हैदराबाद की टीम के मेंटॉर रहेंगे. बतौर बल्लेबाज मुंबई और विदर्भ जैसी टीमों को रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताने में बड़ी भूमिका निभाने वाले वसीम जाफर अब इसी तरह की सफलता हैदराबाद के साथ भी दोहराने की उम्मीद करेंगे.

इन भारतीय सितारों के साथ करेंगे काम

यहां वो टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के साथ भी काम करने का मौका मिल सकता है. BCCI के आदेशों के बाद से ही नेशनल टीम के खिलाड़ियों को भी वक्त मिलने पर घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी है. ऐसे में अगर घरेलू सीजन के दौरान किसी वक्त पर सिराज और तिलक नेशनल टीम से बाहर रहते हैं तो वो हैदराबाद की टीम के लिए खेलते हुए वसीम जाफर के साथ अपने स्किल्स पर काम कर सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि जाफर की नियुक्ति में HCA के नए डाइरेक्टर ऑफ क्रिकेट अंबाती रायुडू की बड़ी भूमिका है, जिनके कहने पर ही जाफर को मेंटॉर बनाया गया है.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit