वाराणसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने छह थाईलैंड के नागरिकों को 19.7 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. जांच में पता चला कि ये तस्कर पहले भी कोलकाता और गया के रास्ते ड्रग्स की तस्करी कर चुके हैं.