डॉ. बोहरा समझाते हैं कि विटामिन डी हमारे शरीर के लिए एक साधारण विटामिन नहीं, बल्कि एक हार्मोन (Hormone) की तरह काम करता है. इसका सबसे ज़रूरी काम है, हमारे खाने से कैल्शियम (Calcium) को सोखना (Absorb). अगर शरीर में विटामिन डी कम होगा, तो कैल्शियम बेकार हो जाएगा, चाहे आप कितना भी दूध या पनीर खा लें.