वैभव सूर्यवंशी ने आउट होने के बाद किसे दी गाली? चौंकाने वाला Video

Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा अंदाज में करारी शिकस्त दी. मैच में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर राजस्थान की जीत के हीरो रहे. 15 साल के बल्लेबाज ने तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, लेकिन आउट होने के बाद उनकी निराशा भी सोशल मीडिया पर छा गई. मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन की धांसू पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हरा दिया और क्वालिफायर-2 में जगह बना ली.

वैभव सूर्यवंशी ने किसे दी गाली?

इस मैच में आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी पवेलियन लौटते हुए काफी निराश नजर आए. इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वैभव खुद से ही बात करते हुए दिख रहे हैं और उनके चेहरे पर गुस्सा और निराशा साफ झलक रही है. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स में बहस छिड़ गई है. कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि गुस्से में वैभव खुद को गाली भी दे रहे थे. हालांकि, वीडियो की ऑडियो नहीं है, ऐसे में कुछ फैंस का ये भी मानना है कि वो गाली नहीं दे रहे थे.

वैभव सूर्यवंशी पूरे सीजन में लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और इस मैच में भी उन्होंने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया. नॉकआउट मैच में खिलाड़ियों पर काफी दबाव रहता है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में काफी आक्रामक नजर आए. उन्होंने ये रन 334.48 के स्ट्राइक रेट से बनाए. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की, जो आईपीएल इतिहास में प्लेऑफ का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक है.

वैभव सूर्यवंशी की नजर बड़े रिकॉर्ड पर

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अभी तक 680 रन बना चुके हैं. वह ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल सबसे आगे चल रहे हैं. ऐसे में क्वालिफायर-2 मैच में उनकी जगह एक बडे़ रिकॉर्ड पर होगी. अगर, वह अगले मैच में 20 रन बना देते हैं तो बतौर अनकैप्ड बल्लेबाज आईपीएल सीजन में 700 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version