राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 2017 के लेथपोरा CRPF कैंप हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी फैयाज अहमद मगरे की संपत्ति कुर्क कर ली है. पुलवामा में स्थित उसके घर और जमीन को आतंक की कमाई मानकर जब्त किया गया है. फैयाज पर हमले की रेकी करने और आतंकियों को हथियार मुहैया कराने का आरोप है. इस फिदायीन हमले में हमारे 5 जवान शहीद हुए थे.