शुक्रवार का दिन सनातन धर्म में मां संतोषी की पूजा के लिए खास माना जाता है. मान्यता है कि मां संतोषी अपने भक्तों के जीवन में सुख, शांति और संतोष लाती हैं. सच्चे मन से मां की पूजा करने और व्रत रखने से देवी की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
