Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, IPL 2026 Qualifier 2: आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटन्स ने रौंद दिया. गुजरात ने 7 विकेट से यह मुकाबला 8 गेंद शेष रहते हुए जीता. गुजरात की जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान शुभमन गिल रहे, जिन्होंने शतक जड़ा. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने भी इस मुकाबले में 96 रनों की पारी खेली.