पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद सिलीगुड़ी कॉरिडोर यानी ‘चिकन नेक’ फिर राष्ट्रीय बहस के केंद्र में है. नई बीजेपी सरकार ने इस रणनीतिक इलाके की 120 एकड़ जमीन केंद्र को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सरकार का दावा है कि इससे सीमा सुरक्षा, फेंसिंग और सैन्य आवाजाही मजबूत होगी.