शॉपिंग मॉल ढहा, पटरी से उतरी ट्रेन …जापान में भूकंप ने मचाई तबाही, अबतक 13 की मौत, कई लापता

शॉपिंग मॉल ढहा,  पटरी से उतरी ट्रेन …जापान में भूकंप ने मचाई तबाही, अबतक 13 की मौत, कई लापता

जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में मंगलवार (28) को जोरदार भूकंप आया . रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई. भूकंप की वजह से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है. इस आपदा में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. इसके साथ ही कई लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची (Sanae Takaichi) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुछ हिस्सों में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद 13 लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव कार्य जारी है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने प्रभावित लोगों से भीषण गर्मी के बीच अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की.

क्यूशू द्वीप के कुमामोटो क्षेत्र में तबाही

भूकंप का सबसे अधिक असर क्यूशू द्वीप के कुमामोटो क्षेत्र में देखने को मिला. काशिमा टाउन स्थित एक बड़े शॉपिंग मॉल की दूसरी मंजिल ढह गई, जिससे कई लोग मलबे में फंस गए. वहीं यत्सुशिरो स्थित निप्पॉन पेपर इंडस्ट्रीज के कारखाने की चिमनी गिरने से भी कई लोग उसके नीचे दब गए. दोनों जगहों पर राहत दल लगातार बचाव कार्य में जुटे हैं.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

यत्सुशिरो शहर के एक अस्पताल में लगभग 40 घायल लोगों को भर्ती किया गया और करीब 50 अन्य लोगों को कुमामोटो शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया. आसो कुमामोटो हवाई अड्डे का रनवे बंद कर दिया गया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि परिचालन दोबारा कब शुरू होगा. वहीं यत्सुशिरो स्टेशन पर एक ट्रेन पटरी से उतरकर पलट गई.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि 260,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है, जिनमें से अधिकांश कुमामोटो प्रान्त में हैं. जापान की सेल्फ डिफेंस फोर्स के जवान भी राहत और बचाव अभियान में शामिल हो गए हैं. प्रभावित इलाकों में पानी, भोजन और अन्य जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है, प्रशासन ने कहा कि स्थानीय बचाव दल और सेना मिलकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit