सीएम पिनराई विजयन ने कांग्रेस को खूब खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही संघ परिवार के पॉलिटिकल उभार का पूरा रास्ता तैयार किया है. वामपंथ के अधिकारों की रक्षा पर सवाल उठाने का कांग्रेस को कोई हक नहीं है. बीजेपी आज जिन कड़ कानूनों का इस्तेमाल कर रही है वे कांग्रेस की ही देन हैं.