राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने दूसरे दलों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होकर मुख्यमंत्री बनने वाले नेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है. संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि संघ को पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी जैसे अपने ‘बेटों’ पर गर्व है. होसबाले ने साफ किया कि संघ के वैचारिक परिवार का हिस्सा बनने के लिए किसी भी नए नेता को सदस्यता फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है, यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे शादी के बाद एक ‘बहू’ स्वाभाविक रूप से परिवार का हिस्सा बन जाती है.