US-Israel Attacks Iran Live Updates: अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग का आज 12वां दिन है. दोनों ओर से लगातार एक दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं. ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारिजानी का कहना है कि ईरान के लोग अमेरिका की धमकियों से नहीं डरते हैं. उन्होंने कहा कि पहले भी कई ताकतवर लोग ईरान को खत्म करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन वे सफल नहीं हुए. इस बीच अमेरिका का कहना है कि आज रात ईरान पर सबसे बड़ा हमला होगा.