फर्स्ट हिट, सेकंड हिट, थर्ड हिट, फोर्थ हिट. इससे पता चल रहा था कि स्ट्राइक के वक्त कहीं पर कोई गड़बड़ या देरी नहीं हुई. ये बयान ऑपरेशन सिंदूर के वक्त नॉर्दन कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रहे लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा का है. पाकिस्तान के खिलाफ इस ऑपरेशन में शामिल एक कमांडर ने कहा कि हमने उन्हें बिल्कुल वहां हिट किया जहां करना चाहते थे.
