यूजीसी के नए नियमों को लेकर जनरल कैटेगरी के छात्र और अभिभावक तीव्र विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि इक्विटी कमेटी में सामान्य वर्ग का प्रतिनिधित्व न होना और झूठी शिकायतों करने वालों के लिए दंड का प्रावधान न होना जनरल कैटेगरी के छात्रों और शिक्षकों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई को बढ़ावा दे सकता है.