पश्चिम बंगाल की राजनीति में सोमवार की रात अचानक हलचल तेज हो गई, जब राज्य के पूर्व अग्निशमन मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुजीत बोस को ED ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी नगर निगम भर्ती भ्रष्टाचार मामले में हुई. लेकिन उन पर जो आरोप लगे हैं, वो कुछ कुछ लालू यादव के लैंड फॉर जॉब स्कैम जैसे हैं.