सुल्तानपुर में थानाध्यक्ष को आवास में लगी गोली, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

सुल्तानपुर में थानाध्यक्ष को आवास में लगी गोली, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब अखंडनगर थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी को गोली लग गई. आनन फानन में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है. वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचीं सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक चारु निगम, अयोध्या रेंज के आईजी सोमन बर्मा और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार ने जांच पड़ताल की.

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि अखंडनगर थाने में तैनात निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी को उनके घर में संदिग्ध हालात में दायें कंधे के नीचे गोली लग गयी. चारू निगम ने बताया कि अरुण कुमार द्विवेदी को सुलतानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया.

थानाध्यक्ष के पद पर हैं तैनात

दरअसल ये मामला अखंड नगर थाने का है. इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी यहीं थानाध्यक्ष के पद पर तैनात हैं. थाना परिसर में ही उनका सरकारी आवास है. रविवार शाम वो अपने कमरे में थे, तभी उनके कमरे में गोली की आवाज सुनकर वहां तैनात पुलिसकर्मी अंदर दाखिल हुए. उन्होंने देखा कि अरुण द्विवेदी घायलावस्था में पड़े थे. कंधे के पास गोली लगी हुई थी.

एसपी ने किया मौका मुआयना

इसके बाद तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया. वहीं इस बात की जानकारी जब पुलिस अधीक्षक चारु निगम को लगी तो वे तत्काल उनके पास पहुंची और हाल चाल लिया. इसके साथ ही वे अखंड नगर थाने पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

आवास में चली गोली

अखंडनगर थाने पहुंचीं पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि शाम करीब 06:15 बजे अखंडनगर थाने में स्थित अपराध निरीक्षक के आवास पर गोली चलने की सूचना मिली. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर निरीक्षक की अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी पायी गई थी. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

थानाध्यक्ष को लगी गोली

उन्होंने कहा कि घटनास्थल की जांच की गई तो अरुण कुमार द्विवेदी की लाइसेंसी रिवाॅल्वर और खून के छींटे कमरे में पड़े मिले. प्रथम दृष्टया कमरे की साफ-सफाई के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने की बात सामने आई है. थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनने के बाद सभी मौके पर पहुंचे तो अरुण कुमार द्विवेदी घायल अवस्था में पड़े थे.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि अरुण कुमार द्विवेदी बतौर अपराध निरीक्षक अखंडनगर थाने में कार्यरत थे. 15 मार्च से उन्हें अखंडनगर थाने का कार्यवाहक थानाध्यक्ष बनाया गया. उन्हें इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ भेजा गया है, वहां ऑपरेशन की प्रक्रिया चल रही है. फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य इकट्ठा किया है.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit