पश्चिम बंगाल के हुगली से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार करीब 300 मीटर दूर जाकर गिरा. हादसे के बाद बाइक कार में फंस गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया. हादसे की तस्वीरें बेहद खौफनाक हैं, जिसमें तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुई दुर्घटना की भयावहता साफ नजर आ रही है. मामले की जांच जारी है.
