मणिपुर के बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से 4 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है. ये दोनों आरोपी इंडिगो की फ्लाइट से कोलकाता जा रहे थे. आरोपियों की पहचान इम्फाल पूर्व जिले के निवासियों के रूप में हुई है.