होर्मुज ईरान और ओमान के बीच एक संकरा लेकिन बेहद अहम समुद्री रास्ता है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है. इसी रास्ते से सऊदी अरब, इराक, कुवैत, कतर, बहरीन और यूएई का कच्चा तेल और गैस दुनिया भर में भेजा जाता है. हाल के दिनों में यहां से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को खतरे का सामना करना पड़ा है.