होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तेज हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में रास्ता नहीं खोला गया, तो गंभीर परिणाम होंगे. पहले जहां बातचीत की उम्मीद जताई जा रही थी, वहीं अब हालात टकराव की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं.