
04 June 2026 Ka Rashifal: आज के ग्रह गोचर की स्थिति भी अच्छी चल रही है. आज बड़े परिवर्तनों का संकेत मिलने वाला है. जैसा की आप जानते ही है कि आजकल मंगल अपनी ही राशि में है, गुरु अपने उच्च स्थान की ओर अग्रसर हो गए हैं, शनि बुध के नक्षत्र में और गुरु द्वारा दृष्ट है और गुरु की दृष्टि शुभ है. राहु और केतु अपने नक्षत्रों में बैठे हैं और शनि भी बहुत मजबूत है इसलिए आने वाला समय सभी राशियों के लिए कुछ बड़ा परिवर्तन लाने वाला है.
गुरु और चंद्र का सम सप्तक योग के कारण गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है. इसके परिणाम स्वरूप ग्रह बल में और ज्यादा वृद्धि हो रही है. आने वाले परिवर्तन भविष्य को एक नया सम और उज्ज्वल मार्ग देने की और प्रशस्त है.
मेष राशि (Aries)
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए विशेष फलदायक है क्योंकि आज मेष राशि में चंद्र और गुरु आमने-सामने हैं. यह एक गज केसरी योग है. आज आपके सभी कार्य अगले 15 दिन में संपूर्ण होंगे, मन प्रसन्न रहेगा भूमि भवन वाहन आदि का भरपूर सुख मिलेगा. अपनी माता का आशीर्वाद लेना ना भूले. घर में उत्सव का माहौल होगा एक पुखराज पहने तो अत्यंत लाभ होगा.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए पराक्रम भाव का कारक चंद्रमा भाग्य स्थान में आया है. उस पर गुरु की सातवीं शुभ दृष्टि पड़ रही है और भाग्य स्वामी लाभ स्थान में बैठा है. इसका फल अत्यंत श्रेष्ठ रहेगा और आपके लिए नए अवसर खुलेंगे. आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे . जीवन में खुशियां आएंगी . भाई बहनों को लाभ होगा और उनके द्वारा भी आपको लाभ होगा. जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में लाभ मिलने वाला है . भगवान शिव की उपासना करने से इस लाभ में वृद्धि होगी.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों को अचानक लाभ का योग बन रहा है. आपकी कल्पना से परे लाभ से आप गौरवान्वित अनुभव करेंगे. घर में अपने और सभी सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें. अचानक होने वाली स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी से कुछ उलझन हो सकती है. गुरु की दृष्टि शुभ है इसलिए स्थिति नियंत्रण में रहेगी. यदि आप विदेश में वीजा का इंतजार कर रहे हैं तो आपको खुशखबरी मिलने वाली है . विष्णु सहस्त्रनाम का उच्चारण करने से आपके लाभ में वृद्धि होगी.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए नए व्यापार या पार्टनरशिप का योग बना हुआ है जो आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा . विदेश यात्रा से लाभ होगा . आपके निवेश से आपको फायदा होगा . व्यक्तिगत मामलों में सावधानी बरतें वरना भविष्य के लिए जी का जंजाल बन सकता है. जो लोग विवाह की कतार में हैं उनकी भी बात हो सकती है. बेसन के हलवे का भोग लगाकर अगर सबको बाटेंगे तो लाभ में वृद्धि होगी. यदि कोई जमीन का सौदा करने की सोच रहे हैं तो सफलता मिलेगी. पेट से नीचे स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं आ सकती है.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए प्रेम से जुड़े विषय के लिए अत्यंत शुभ समय चल रहा है. आपका प्रेम प्रसंग प्रमाण चढ़ेगा . यदि आप बैंक से कोई कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा . विदेश संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी या बाहर से कोई खुशखबरी आएगी . आपके चाचा या बुआ से कोई खुशखबरी प्राप्त होगी या उनसे कोई विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है. आपकी संतान से संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण होगा . किसी धर्म स्थान की यात्रा करके आने से प्रचुर लाभ होगा.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वाले लोगों को जमीन ज्यादा से जुड़े हुए मामलों में लाभ मिलेगा . संतान की तरक्की होगी अथवा संतान से जुड़े सभी मामलों का निराकरण होगा. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी. आपकी लंबी चली आ रही कामना की पूर्ति के लिए समय आप पर मेहरबान होगा. परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में आएंगे. यदि आप गरीबों को भोजन खिलाएंगे या भंडारा कराएंगे तो आपको और अधिक सफलता मिलेगी.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले जातकों की पौ बारह है. जिस भी रूके हुए काम में हाथ डालेंगे आपको सफलता मिलेगी. आपका पूर्व पुण्य ऐसा लगता है मानो उदय हो गया है . आपको चारों ओर से सफलता और खुशियां मिलने वाली है . कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे, शुभ संदेश मिलेगा . यात्रा से लाभ होगा . जो लोग प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं उनको सफलता मिलेगी. गणेश अथर्वशीर्ष स्तुति का पाठ करें .
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले जातक बिना संकोच अपने प्रयास जारी रखें, सफलता आपके कदम चूमेगी . आपको मकान जमीन जायदाद का सुख मिलेगा. यदि आप नौकरी में परिवर्तन चाहते हैं तो समय सही चल रहा है. प्रयास करते रहें सफलता अवश्य मिलेगी. आपके ससुराल पक्ष में चली आ रही लंबी समस्या का समाधान होगा और आपके संबंध ससुराल पक्ष में मजबूत होंगे. विदेश जाने की इच्छा रखने वाले लोगों को सफलता मिलेगी. अपनी पत्नी और ससुराल को खुशियां दे तो आपका और भला होगा.
धनु राशि (Sagittarius)
स्वास्थ्य से संबंधित चली आ रही है दिक्कतों का समाधान होगा . धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, परिवार में लंबे समय से चली आ रही सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान होगा. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी . जो लोग अपने विवाह का इंतजार कर रहे हैं उनको अच्छा जीवनसाथी प्राप्त होगा. वहम और व्यर्थ की सोच से दूर रहे. काले रंग की चीजों का दान करें. भैरव मंदिर जाकर शराब का भोग लगाएं .
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों का कर्ज से मुक्ति का योग चल रहा है. कोर्ट कचहरी संबंधित मामलों में भी सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य में सुधार आएगा. प्रेम संबंधी मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. संतान से संबंधित मामलों में भी सतर्कता रखें. गोपाल सहस्त्रनाम के मंत्र का उच्चारण करें. लड्डू गोपाल जी को भोग लगे तो अच्छा रहेगा.
कुंभ राशि (Aquarius)
अपने भविष्य को देखते हुए वर्तमान में अत्यधिक खर्च कर रहे हैं तो उन पर नियंत्रित करें नहीं तो भविष्य में दिक्कत हो सकती है. आपके बच्चों का भाग्य आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा . यदि आप अपने बच्चों के नाम से व्यापार करेंगे तो श्रेष्ठ रहेगा . प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है. मार्केटिंग में जो लोग काम कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा है . तीर्थ स्थान में कोई जन कल्याण का कार्य करने से आपको लाभ होगा, जैसे वहां पेड़ लगाना, प्याऊ बनवाना आदि.
मीन राशि (Pisces)
आपका आने वाला समय अत्यंत उत्तम है. आपकी आय के स्त्रोत बढ़ेंगे. आपके मन की इच्छाएं पूरी होगी. प्रेम संबंधों में खुशियां आएंगी. यदि जीवन में आप कोई विपरीत परिस्थिति झेल रहे हैं तो एकदम से वह बदल जाएंगी. नए वाहन और मकान का योग है. वैवाहिक जीवन में और ही परेशानियां दूर होगी. हनुमान जी की पूजा करने से लाभ मिलेगा.
ये भी पढ़ें-
साल 2026 में आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? सभी 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफलॉ
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए astropatri.com पर संपर्क करें.