1 जून 2026 का राशिफल (1 June Ka Rashifal): मेष से मीन तक, जानें किन राशियों के खुलेंगे किस्मत के बंद दरवाजे और किनकी तिजोरी में बरसेगा धन?

Horoscope 1st June 2026: नया महीना आपके लिए उम्मीदों की एक नई सुबह लेकर आया है. आज का दिन कई राशियों को करियर में तेजी देगा और पुराने अटके कामों को निपटाने में मदद करेगा. मिथुन, मकर और मीन राशि के दोस्तों के लिए आने वाला समय बंद दरवाजों को खोलने और नए सुनहरे मौके लाने वाला साबित होगा. वहीं मेष और वृश्चिक राशि के जातक आज फाइनेंशियली काफी मजबूत महसूस करेंगे और उनका कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर रहेगा.

मेष राशिफल (Aries)

मार्केटिंग के लोगों को अपने प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी, धन का आगमन अच्छा रहेगा, छोटे भाई बहनों से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी, यात्रा की संभावना है ,स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, व्यायाम करने से लाभ होगा, संतान से मित्रवत व्यवहार करें तो अच्छा रहेगा ,उन पर अधिक गुस्सा ना दिखाएं, आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे , प्रेम संबंधों में सफलता पाने के लिए ईगो ना रखें नहीं तो नुकसान होगा, विद्यार्थी लोगों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, जमीन जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी.

वृषभ राशिफल (Taurus)

वृष राशि के लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें ,यात्रा से लाभ होगा, धन की व्यवस्था अच्छी होगी, प्रेम संबंध अच्छे होंगे और उनमें सफलता मिलेगी, किसी उत्सव या फंक्शन में जाने से लाभ मिलेगा, नए संपर्क बनेंगे, परिवार में खुशियां आएंगी, कार्य स्थान पर आ रही परेशानियां अभी झेलना बाद में लाभ होगा, कार्य स्थान पर धैर्य बनाए रखें, घर में कोई नया कार्य छेड़ सकते हैं यात्राओं से लाभ ईश्वरीय कृपा का अनुभव करेंगे.

मिथुन राशिफल (Gemini)

जीवनसाथी अथवा पार्टनर बिजनेस पार्टनर से वाद विवाद से बचें, अत्यधिक तनाव से बचें, व्यर्थ क्रोध न करें बुजुर्गों का आशीर्वाद ले इससे आपका कल्याण निश्चित होगा जमीन जायदाद का लाभ होगा, निवेश के लिए समय अच्छा है प्रेम संबध में अधिक तनाव ना ले तो अच्छा रहेगा सभी कुछ सुचारू रूप से चलेगा, विद्यार्थियों को सुझाव है की पढ़ाई पर फोकस रखें तो सफलता मिलेगी अचानक कोई खर्चा आ सकता है उसको लेकर परेशान ना हो पैसे की व्यवस्था हो जाएगी.

कर्क राशिफल (Cancer)

कर्क राशि वाले आज किसी को उधर ना दें अन्यथा समस्या आएगी, अपने स्टाफ को लेकर के समस्या आ सकती है, किसी की गारंटी ना ले, धन के मामले में कैश के कामों में सफलता मिलेगी, अभी थोड़ा संशय का समय चल रहा है लेकिन यह समस्या अस्थाई है, प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक है, बच्चे अपने अपने फील्ड में तरक्की करेंगे,आपके अपने प्रयास सटीक होंगे सटीक होंगे और सभी कार्यों में सफलता निश्चित है स्वास्थ्य की दृष्टि से त्वचा संबंधित या एलर्जी से सावधान रहे.

सिंह राशिफल (Leo)

आज प्रेम संबंधी मामलों को लेकर अधिक परेशान ना हो थोड़े दिन के बाद सब ठीक हो जाएगा, कार्य स्थान में अत्यधिक व्यस्त रह सकते हैं, सर दर्द बुखार से सावधान रहें उचित इलाज कराएं अपनी नींद पर विशेष ध्यान दें, 2 तारीख के बाद विद्यार्थियों का समय बहुत अच्छा है, आपकी आय बढ़ेगी कोई नया काम करना चाहे तो कर सकते हैं.

कन्या राशिफल (Virgo)

तमाम परेशानियों के बावजूद आपका दिन अच्छा रहेगा अधिक तनाव से बच्चे मौसम के अनुकूल सावधानी बरतें धन और आए अच्छा रहेगा आने वाला समय अत्यधिक अच्छा है इसका सदुपयोग करें नए अवसर मिलेंगे और आपकी लंबी चली आ रही समस्याएं काबू में आ जाएंगी, आने वाले समय में प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय विद्यार्थी अच्छा परिणाम लाएंगे .

तुला राशिफल (Libra)

परिवार की ओर ध्यान दें एवं अपनी जिम्मेदारी निभाएं, धन को लेकर व्यर्थ परेशान न हों, अपनी वाणी में संतुलन बना के रखें, यात्रा अथवा तीर्थ यात्रा से लाभ एवं भाग्य को मजबूती मिलेगी, विदेश से लाभ, पाचन का ध्यान रखें, थकान से बचें, प्रेम संबंधों के मामले में आप अत्याधिक संजीदा हो सकते हैं और परेशान हो सकते हैं, विद्यार्थियों के लिये आत्म केंद्रित रहने की आवश्यकता है, जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में लाभ मिलेगा.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

मंगल मजबूत स्थिति में होने के कारण आप शत्रुओं पर विजयी रहेंगे, कानून कचहरी से लाभ, नौकरी में बदलाव या प्रमोशन, धन की प्राप्ति होगी, ख़र्चे होने के बावजूद धन की स्थिति ठीक रहेगी, प्रेम संबंधों में तकरार के बावजूद अच्छा रहेगा, पढ़ाई अच्छी रहेगी, शरीर के दर्द, आंख, नाक कान दांत की समस्या को नजरंदाज न करें.

धनु राशिफल (Sagittarius)

बड़े निर्णय लेने के लिये अभी कुछ समय इंतजार करें, धैर्य रखें आने वाला समय बहुत अच्छा है, किडनी संबंधित और पेशाब संबंधित रोग से सावधानी रखें, शराब से बचें, प्रेम संबंधों में भी जल्दबाजी से बचें, धन और प्रॉपर्टी के मामलों में सफलता हासिल होगी.

मकर राशिफल (Capricorn)

शनि आपके तीसरे भाव में बहुत अच्छा परिणाम देंगे, आपके फैसले सही होंगे, मार्केटिंग, प्रोजेक्ट सफल होंगे, पिता से मतभेद न करें, वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का योग, पैर दर्द या पेट के नीचे के हिस्से के रोगों पर ध्यान देना होगा, प्रेम संबंधों में यात्रा करने से अच्छा रहेगा.

कुंभ राशिफल (Aquarius)

आने वाले समय में धन की समस्या खत्म होगी, अपने से अनुभवी व्यक्ति से लाभ मिलेगा, कार्यक्षेत्र में होने वाली इन्फेक्शन या सीट या बैठने के गलत तरीके से बचें, अपने प्रेमी अथवा प्रेमिका को कोई गुप्त रूप से गिफ्ट दें, धैर्य रखें और अच्छा सोचें.

मीन राशिफल (Pisces)

यह सुना आपके लिए बहुत अच्छे परिणाम लेकर आएगा ,कंधे हाथ हाथ या कमर दर्द से बचें, यात्रा से लाभ, विदेश से लाभ, खर्च बढ़ेगा, प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं को समझें, , विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि अपनी कमियों या किसी विषय पर दिक्कत होने पर अपने माता-पिता, अध्यापक अथवा वरिष्ठ लोगों से सलाह लें.

ये भी पढ़ें-

साल 2026 में आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? सभी 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफल

ये साल किन मूलांक वालों के लिए रहेगा लकी, किसे करना पड़ेगा स्ट्रगल? अंक ज्योतिष से जानें अपना वार्षिक राशिफल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. TV9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए astropatri.com पर संपर्क करें.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version