11 जून 2026 का राशिफल (Horoscope 11 June 2026): महालक्ष्मी योग कराएगा धन की बारिश, लेकिन तुला और मकर राशि वाले रहें सावधान

11 जून 2026 का राशिफल (Horoscope 11 June 2026): महालक्ष्मी योग कराएगा धन की बारिश, लेकिन तुला और मकर राशि वाले रहें सावधान

11 June 2026 Ka Rashifal: आज 11 जून को बलवान मंगल चंद्र के साथ बैठकर क्षेत्र मंगल नामक महालक्ष्मी योग बन रहा है. जिसका लगभग सभी राशियों को बहुत ही लाभ मिलेगा. तुला और मकर राशि वाले अपने विवाह या वैवाहिक जीवन या जीवनसाथी से संबंध को लेकर सचेत रहें. आज का दिन लगभग सभी राशियों को धन लाभ देगा. कुंभ राशि वालों को थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है. कुल मिलाकर ब्रह्मांड में सभी ग्रह बलवान अवस्था में चल रहे हैं, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले आज क्रोध से बचें, छोटी-छोटी बात पर चिढ़ने से या खुद को जलाने से कोई लाभ नहीं होगा . व्यापार के नए आइडियाज आएंगे और उनसे लाभ मिलेगा. चंद्र-मंगल योग जो महालक्ष्मी योग भी कहा जाता है, आज आपकी कुंडली में विराजमान है. इसका भरपूर लाभ मिलेगा. भाग्य श्री और जीवन साथी स्थान का स्वामी शुक्र एक साथ केंद्र में बैठे हैं. कुल मिलाकर आपके ऊपर देवी कृपा है. आपको सिर्फ अपने व्यवहार में नियंत्रण बनाकर रखना है. आपकी एक छोटी सी गलती आपको तनाव में ला सकती है. शिव स्तुति करेंगे तो लाभ होगा.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों को चंद्र मंगल का योग विदेश से धन दिला सकता है अथवा निवेश के द्वारा उनका लाभ हो सकता है. भाग्य का स्वामी शनि भी लाभ स्थान में आकर के आपके जीवन में नए अवसर दे रहा है. आपकी लंबे चलने वाले आय के साधन बनेंगे. जमीन जायदाद संबंधी मामलों में लाभ होगा. सूर्य के लग्न में होने के कारण आपको अपने व्यवहार में शालीनता बनाकर रखनी होगी, नहीं तो लोग आपको घमंडी समझेंगे. पिता से वाद विवाद से बचें. आपकी नींद में बाधा आ सकती है, इसके कारण माइग्रेन या सर दर्द की शिकायत हो सकती है. पिता का आशीर्वाद लेने से आपके भाग्य में चल रही उलझने दूर होंगी.

मिथुन राशि (Gemini)

आपके पराक्रम और बुद्धिमता का लोग लोहा मानेंगे. केतु आपके पराक्रम भाव में अपने ही नक्षत्र में बैठकर नए अवसर और सफलता प्रदान करेगा. भाग्य भाव का स्वामी शनि केंद्र में दसवें घर में बैठकर स्वयं दसवें घर के स्वामी से दृष्ट है और आपके लिए राजयोग का निर्माण कर रहा है. चंद्र मंगल भी लाभ स्थान में बैठकर आपकी वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ कर रहे हैं. इस अच्छे समय के लिए आपको गणेश जी का विशेष धन्यवाद करना चाहिए और उनकी पूजा अर्चना करनी चाहिए.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों को धन के मामले में, बोलचाल की भाषा में, जिसे नंबर दो का धन कहते हैं इसकी संभावना अधिक है. आपके जीवन साथी का भी आपके करियर में सहयोग रहेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने आप को थकाए नहीं और अपने जोश के कारण अपनी ऊर्जा व्यर्थ ना गंवाये, अन्यथा सर दर्द, चिड़चिड़ाहट, बेवजह क्रोध की संभावना बनती है. यात्रा और निवेश से भी लाभ होगा. यदि आपके सारे कार्य स्वयं अकेले भी करने पड़े तो ज्यादा मत सोचिएगा और अपनी कोशिश जारी रखिएगा. विकलांगों को दान पुण्य करने से लाभ मिलेगा.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले आज अपने भाग्य का भरपूर लाभ उठाएंगे क्योंकि भाग्य स्थान का स्वामी मंगल स्वयं अपनी राशि में होकर अत्यंत मजबूत अवस्था में है. दसवें घर के स्वामी शुक्र और पांचवें घर के स्वामी गुरु आपके बारहवें भाव में बैठकर आपके भाग्य स्वामी मंगल द्वारा दृष्ट है, यह आपके लिए राजयोग का निर्माण कर रहे हैं. इसलिए, आपको सरकार से कोई भी लाभ चाहिए तो अवश्य मिलेगा. आज लोग आपके चीजों को गुप्त रखने वाले स्वभाव के कायल होंगे. अधिक आराम तलब रहने से आपको नसों की समस्या आ सकती है, उसका ध्यान रखें. निरंतर व्यायाम करें. गायत्री मंत्र का जाप करने से लाभ मिलेगा.

कन्या राशि (Virgo)

भाग्य और सुख के स्वामी शुक्र लाभ स्थान में है और कर्म स्थान के स्वामी बुध स्वयं वहीं विराजमान है इससे आपका समाज में दबदबा बना रहेगा. केतु 12वें भाव में अपने नक्षत्र में बैठकर आपके निवेश में लाभ देंगे, विदेश यात्रा भी संभव है. मंगल और चंद्र आठवें घर में बैठकर आपको पैतृक संपत्ति का लाभ कराएंगे या शेयर मार्केट, क्रिप्टोकरंसी, सट्टे आदि से लाभ मिलने की संभावना है. ससुराल से भी आपको लाभ मिलेगा. शत्रु पर विजय मिलेगी, कोर्ट कचहरी में सफलता मिलेगी. पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है. हनुमान जी की पूजा करने से लाभ होगा.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के साथी मित्र और जीवनसाथी के सहयोग से उनके सभी बिगड़े और रुके हुए काम बनेंगे. जो लोग जीवनसाथी की तलाश में हैं उनको उनके कार्य स्थान में ही कोई योग्य वर या वधू मिल सकता है. केतु लाभ स्थान में बैठकर आपको अप्रत्यक्ष लाभ जैसे किराए की आमदनी, कमीशन आदि से लाभ कराएगा. पढ़ाई के क्षेत्र में आपके ज्ञान में वृद्धि होगी. जो लोग अंतरजातीय प्रेम में है उनका प्रेम परवान चलेगा. शनि के छठे घर में बैठे होने के कारण आपके गुप्त शत्रु आपके खिलाफ जो भी साजिश करेंगे उसका आपको आभास हो जाएगा. शनि मंदिर में जाकर दिया जलाने से और उनके दर्शन करने से लाभ होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों का सरकारी क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा. उनके सरकारी अधिकारियों से संबंध का उनको बहुत लाभ मिलेगा. मंगलदेव छठे घर में होकर आपको शत्रुओं पर विजय, कर्ज़ से मुक्ति, कोर्ट कचहरी में लाभ और स्वास्थ्य में सुधार देंगे. आपके शरीर का इम्यून सिस्टम बहुत मजबूत हो जाएगा. आप खाने पीने और शारीरिक शक्ति में वृद्धि को बहुत अधिक महत्व देंगे. कुछ गैर जरूरी खर्च जो आपकी समझ में है उनके भी होने का योग है, लेकिन आप उसको लेकर बिल्कुल परेशान ना हो. शिव पार्वती की पूजा करने से आपको लाभ होगा.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के भाग्य स्थान में केतु अपने ही नक्षत्र में विराजमान होकर भाग्य को बलवान कर रहे हैं इसलिए, आपको ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त होगा. 16 जून के बाद आपको इसका असर दिखाई देने लगेगा. संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा या जो लोग संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं उनकी इच्छा की पूर्ति होगी. धन लाभ होगा. प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे. यदि कोई वस्तु चोरी हो गई है या खो गई है तो मिलने की संभावना है. घर में अंधेरा ना रखें और उदासी का वातावरण ना पनपने दें. घर में संगीत के माध्यम से सुंदरकांड का पाठ चला कर रखें उससे लाभ होगा.

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को जीवनसाथी के भाग्य से बहुत अधिक लाभ मिलेगा. उनको शराब पीने से बचना चाहिए. उनको अपने नेटवर्किंग स्किल से बहुत लाभ होगा. पारिवारिक नोंकझोंक से बचें और घर का वातावरण अच्छा रखें. अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनको सलाह दें कि वह भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. एक दूसरे के प्रति अपने प्रेम और समर्पण को शब्दों में व्यक्त करेंगे तो अच्छा रहेगा. जिनके लिए विवाह का रिश्ता आया है उन्हें संशय से बचना चाहिए. लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से लाभ होगा.

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि लंबी आय के लिए प्रयासरत रहेंगे और उनके प्रयासों को सफलता भी मिलेगी. अपनी वाणी को अत्यधिक गंभीर न बनाएं. थोड़ा बहुत हंसना और मुस्कुराना भी जारी रखें. स्वास्थ्य को लेकर परेशानी आ सकती है कृपया इसका अवश्य ध्यान रखें. यदि आप घर से संबंधित कोई लोन लेने की सोच रहे हैं या अपने घर को बैंक में गिरवी रख कोई पैसा लेने की सोच रहे हैं तो संभावना बन जाएगी. अपनी पढ़ाई और ज्ञान का समुचित लाभ उठाएं, हो सकता है कि वह आपके बहुत काम आ जाए. श्री रामचरितमानस का पाठ करने से आपको अत्यंत लाभ मिलेगा.

मीन राशि (Pisces)

अपने मन में असुरक्षा की भावना से बचें. अकेलेपन से बचें लेकिन एकांत में बैठकर अपने भविष्य के बारे में दूरदृष्टि पूर्वक विचार करें. थोड़े समय के निवेश को ना करके बड़े समय के निवेश के लिए मन बनाएं तो लाभ अवश्य होगा. मित्रों से अथवा परिवार से धन लाभ की प्रबल संभावनाएं बनी रहेगी. कंधे और कमर के दर्द से परेशान रह सकते हैं. सूर्य को जल चढ़ाएंगे तो शारीरिक शक्ति बढ़ेगी. भाई बहनों से वाद विवाद से बचें. कुल मिलाकर समय आपके पक्ष में चल रहा है.

ये भी पढ़ें-

साल 2026 में आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? सभी 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफल

नया साल किन मूलांक वालों के लिए रहेगा लकी, किसे करना पड़ेगा स्ट्रगल? अंक ज्योतिष से जानें अपना वार्षिक राशिफल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए astropatri.com पर संपर्क करें.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit