
Daily Horoscope 13 June 2026: आज 13 जून को शुक्र और चंद्र आपस में राशि परिवर्तन कर रहे हैं, शुक्र कर्क राशि में है और चंद्रमा वृषभ राशि में है. यह कलाकार, कवि, पेंटर, गायक, लेखक, फिल्म ऐक्टर, ड्रामा और थिएटर वाले, इंटीरिरियर डिजाइन में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम है. शुक्र कर्क में उच्च के गुरु के साथ विराजमान है. सुकर्मा योग होने के कारण इस योग के दौरान किए गए कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण और शुभ फलदायक होते हैं. नया व्यवसाय, नई नौकरी या किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए इसे उत्तम माना गया है. इस योग में दान-पुण्य का फल कई गुना अधिक प्राप्त होता है.
मेष राशि
मेष राशि वालों के द्वितीय,सप्तम और चतुर्थ भाव के स्वामी द्वितीय एवं चतुर्थ भाव में बैठे हैं. द्वितीय भाव का संबंध धन, मित्र और परिवार से है, जबकि चौथे भाव सुख स्थान का होता है. आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बहुत ही सुखद धन लाभ देने वाला है. मित्रों के साथ खुशियां मनाने वाला होगा. आप नया वाहन खरीद सकते हैं. कुल मिलाकर यह मान के चलिए कि आज के युग में हर व्यक्ति की जो भी आकांक्षा है वह आपके ऊपर फलीभूत हो रही है. धर्म भाव का स्वामी गुरु भी कर्क राशि में उच्च का होकर शुक्र के साथ विद्यमान है. इसलिए, आप भगवान को अवश्य धन्यवाद देते हुए आनंद की अनुभूति करें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के तीसरे घर और लग्न में इन ग्रहों का पारस्परिक स्थानांतरण चल रहा है. आप अपने सूझबूझ और पराक्रम से पुरानी चली आ रही समस्याओं को सुलझाने में सफल होंगे. लेकिन इसमें कहीं भी व्यर्थ का जोश नहीं होगा बल्कि आपके ज्ञान और कौशल से आप अपने विरोधियों को भी प्रभावित करने में सक्षम होंगे. यात्रा से लाभ होगा. जो लोग मार्केटिंग में कार्यरत हैं उन्हें उनकी मेहनत का मानोवांछित परिणाम मिलेगा. यदि आप सफेद रंग के कपड़े या मिठाइयां दान करेंगे, तो आपको और अधिक लाभ होगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए ग्रहों का यह पारस्परिक परिवर्तन उनके धन, परिवार, मित्र अर्थात द्वितीय भाव, एवं निवेश, विदेश यात्रा, खर्चा यानी बारह वें भाव में हो रहा है. आप लोगों को बाहर के या दूर स्थान के संपर्क से लाभ होगा. जो लोग विदेश से संबंधित व्यापार करते हैं उनको अच्छी धन प्राप्ति होगी. मौज मस्ती में काफी खर्च होगा. बारहवें में घर का संबंध तीर्थ यात्रा से भी होता है इसलिए, जो लोग भगवान शिव के भक्त हैं और कोई यदि शिव के तीर्थ स्थान पर जाएंगे तो उनका विशेष लाभ होगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह परिवर्तन उनके लगन और लाभ स्थान में हो रहा है इसलिए, आज यह लोग अपने आइडिया से धन लाभ अर्जित करेंगे. नई सोच विचार, नई प्लानिंग से लाभान्वित होंगे. उनको स्त्रियों से विशेष लाभ होगा और उनके आय के स्रोत बढ़ेंगे. गला खराब, खांसी आदि समस्याओं से परेशान रह सकते हैं. यदि उसका समय पर समाधान ना हुआ तो यह रोग लंबा चल सकता है. प्रेम संबंध से भी लाभ होगा, मानो उनका आज के दिन ध्येय ही लाभ होगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह परिवर्तन दसवें और बारहवें घर में हो रहा है. उनके कार्य क्षेत्र में उनको विदेश से फायदा होगा अथवा उन्हें विदेश जाने का मौका मिल सकता है. उनका प्रेम प्रसंग भी चल सकता है. कार्यालय में कोई साथी उनको निवेश की सलाह दे सकता है जो उनके लिए लाभप्रद होगी. यदि आप स्त्रियों का सम्मान करेंगे तो आपको और अधिक लाभ होगा. परंतु यदि आपने किसी स्त्री का दिल दुखाया तो आपको नुकसान भी हो सकता है. किसी भी प्रकार के इंफेक्शन और एलर्जी से बचें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह परिवर्तन उनके ग्यारहवें यानी लाभ स्थान और और नवें घर यानी भाग्य स्थान में हो रहा है. लाभ स्थान और भाग्य स्थान का यह परिवर्तन उनके लिए राजयोग कारक है. इसलिए, उनको सरकार से लाभ होगा, तरक्की के नए अवसर आएंगे, आय के स्तोत्र बढ़ेंगे और मन प्रसन्न रहेगा. धार्मिक यात्राएं होंगी, संतों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा. किसी भी पुण्य कार्य के लिए खर्च करने से पहले दुविधा में ना पड़े बल्कि बिना किसी संशय के दान पुण्य करें. बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए संजीवनी का कार्य करेगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह परिवर्तन उनके दसवें और आठवें घर में हो रहा है. इसके प्रभाव से उनके कार्य क्षेत्र में अचानक परिवर्तन आएगा. इस परिवर्तन को इन लोगों को स्वीकार कर लेना चाहिए क्योंकि आगे आने वाले समय में इस परिवर्तन से इनको बहुत लाभ मिलेगा. इंफेक्शन और अत्यधिक ठंडा पीने या कम तापमान में एयर कंडीशन में बैठने से स्वास्थ्य को नुकसान होगा. पितरों के निमित्त किसी जरूरतमंद को भोजन या वस्त्र का दान करें, अथवा किसी असहाय परिवार के संस्कार कार्य में यथाशक्ति सहयोग दें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह परिवर्तन सप्तम नवम एवं बारहवें भाव के स्वामियों के मध्य हो रहा है . इसलिए, जो लोग जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं उनकी अभिलाषा पूर्ण होगी. नए कॉन्ट्रैक्ट साइन हो सकते हैं और पार्टनरशिप से लाभ मिलेगा. विदेश गमन का मौका मिलेगा. वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा. जो लोग साथ सजा फैशन इंटीरियर आदि क्षेत्रों में कार्यरत है उनका व्यापार बढ़ेगा. जो लोग विवाहित हैं वह अपनी पत्नी को या पति को कोई गिफ्ट दें तो अच्छा रहेगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह परिवर्तन छठे घर, आठवें घर और ग्यारहवें घर में हो रहा है. इसलिए, जो लोग अस्पताल में गंभीर रोगों से जूझ रहे हैं उनको नई संजीवनी मिलेगी. आपके वित्तीय स्थिति में अचानक सुधार होगा. जिन लोगों का कोर्ट कचहरी में विवाद चल रहा है उनके सामने कोर्ट के बाहर ही आपस में फैसला करने को लेकर सहमति बन सकती है. इस अवस्था का लाभ अवश्य उठाएं. अपने माता और पिता से संबंधित रिश्तेदारों के यहां एक बार जाएं, उससे आपके ग्रह और अच्छे होंगे.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह परिवर्तन सप्तम, पंचम एवं दशम भाव में हो रहा है. मकर राशि वालों के कर्म स्थान में लाभ ही लाभ के योग दिख रहे हैं. जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है उनके विवाह का भी योग दिख रहा है. संतान की तरक्की से मन खुश रहेगा. किसी फंक्शन का या उत्सव का आयोजन हो सकता है. नए संपर्क बनेंगे और जो लोग अपने मनपसंद पोस्टिंग चाहते हैं उनकी इच्छा पूरी होगी. छोटी कन्याओं के पूजन करने से और अधिक लाभ प्राप्ति होगी.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए चौथे, छठे और नवे घर में हो रहा है. जो लोग अपने घर अथवा गाड़ी के लिए बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं उनको बैंक से लोन मिल सकता है या कहीं बाहर से पैसों की व्यवस्था हो सकती है. घर में भी बीमार किसी बुजुर्ग व्यक्ति के समुचित इलाज की व्यवस्था हो सकती है. कुछ व्यक्ति आपके जीवन में आपकी मदद के लिए आएंगे और वह बिना किसी स्वार्थ के आपकी मदद करने को तैयार होंगे अथवा सुझाव देंगे. उनके सुझाव आपको बहुत लाभान्वित करेंगे. यदि आप पास पड़ोस में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार के लिए कोई मदद करेंगे, तो आपके ग्रह और अच्छे परिणाम देंगे.
मीन राशि
मीन राशि के लिए यह परिवर्तन तीसरे, पांचवें एवं आठवें घर में हो रहा है. इसके परिणाम स्वरुप यदि आप अपने बच्चों की, भाई बहनों की, विदेश से संबंधित या किसी रोग से संबंधित किसी समस्या का समाधान चाहते हैं और उसके लिए प्रयासरत रहेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी. जमीन जायदाद से संबंधित कोई कोर्ट कचहरी में मसला यदि चल रहा है तो वह आपके पक्ष में जाएगा. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें व मौसमी परिवर्तन को हल्के में ना लें. अपने घर में काम करने वाले लोगों को खुश करेंगे तो आपके ग्रह और अच्छा परिणाम देंगे.
ये भी पढ़ें-
साल 2026 में आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? सभी 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफलॉ
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए astropatri.com पर संपर्क करें.