अमेरिका और ईरान ने एक बार फिर एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन बरसाने शुरू कर दिए हैं. ईरान ने मिडिल-ईस्ट के कई देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है जबकि अमेरिका ने ईरान के मिसाइल सिस्टम और हवाई रक्षा ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है. जंग शुरू होने से एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज युद्ध का मुख्य केंद्र बन गया है.