15 मई 2026 का राशिफल (Horoscope 15 May 2026): आज भावनाओं को रखें काबू, लव-करियर और रिश्तों में मिलेगी सफलता

15 मई 2026 का राशिफल (Horoscope 15 May 2026): आज भावनाओं को रखें काबू,  लव-करियर और रिश्तों में मिलेगी सफलता

15 May 2026 Ka Rashifal: आज ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपको कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मेष राशि में चंद्रदेव और मंगलदेव की जोड़ी आपको किसी भी चुनौती से लड़ने का हौसला और एनर्जी देगी. साथ ही, सूर्यदेव और बुधदेव मिलकर वृषभ राशि में आ चुके हैं जो बहुत शुभ संकेत है . यह बदलाव जातकों को आर्थिक रूप से मजबूत करेगा. इससे आपकी बातों का मान रखा जाएगा और आप पैसों से जुड़े सही फैसला ले पाएंगे. जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें और उतावलेपन में किसी को भला-बुरा न कहें. सुबह की पॉजिटिव शुरुआत शाम तक आपको कोई बड़ी खुशखबरी दिला सकती है.

आज आपके जीवन संतुलन बना रहेगा. सूर्यदेव और बुधदेव वृषभ राशि में मेहनत से काम करने का संकेत दे रहे हैं . मिथुन राशि में शुक्रदेव और गुरुदेव जातकों के सामाजिक दायरे को बढ़ाएंगे. नेटवर्किंग और बातचीत से लाभ मिलने की संभावना है . मीन राशि में शनिदेव पुराने अनुभवों से सीखने की सलाह दे रहे हैं. अपनी भावनाओं को काबू करके समझदारी से कदम बढ़ाएं और करियर और रिश्तों में कामयाबी पाएं.

मेष राशि (Aries)

आज चंद्रदेव आपकी ही राशि में विराजमान हैं इसलिए आप खुद को काफी एक्टिवली और जोश से भरा हुआ पाएंगे. मंगलदेव आपको हिम्मत प्रदान करेंगे, लेकिन आपको अपनी जुबान और गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा. सूर्यदेव और बुधदेव का राशि परिवर्तन अब आपके फोकस को बैंक बैलेंस और परिवार की खुशियों की तरफ मोड़ेगा. ऑफिस में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे देखकर सीनियर्स आपकी तारीफ करेंगे. लव लाइफ में अगर कोई पुरानी गलतफहमी थी, तो उसे दूर करने का आज सबसे अच्छा मौका है. अपनी ईगो को बीच में न आने दें. आज उधार देने से बचें. सिरदर्द या बीपी की समस्या परेशान कर सकती है, थोड़ा ध्यान रखें.

शुभ रंग: सुर्ख लाल

शुभ अंक: 9

उपाय: सुबह तांबे के लोटे से सूर्यदेव देव को जल अर्पण करें.

वृष राशि (Taurus)

आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आया है, क्योंकि सूर्यदेव और बुधदेव ने आपकी ही राशि में गोचर किया है. इससे न केवल आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, बल्कि लोग आपकी बातों से खासे प्रभावित भी होंगे. देखा जाए तो मेष राशि के चंद्रदेव मन में थोड़ी व्याकुलता या नींद की कमी जैसी स्थिति पैदा कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में खुद को ओवरथिंकिंग से दूर रखना ही आपके लिए बेहतर होगा. शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव की शुभ दृष्टि से आज आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. बिजनेस हो या नौकरी, अगर आप व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएंगे तो रुके हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे. पार्टनर के साथ संवादहीनता रखने के बजाय मन की बात साझा करें, इससे आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी. निवेश के लिहाज से भी समय अच्छा है और आप भविष्य की कोई बड़ी योजना बना सकते हैं. भागदौड़ के बीच शरीर को पर्याप्त आराम देना न भूलें.

शुभ रंग: चमकदार सफेद

शुभ अंक: 6

उपाय: लक्ष्मी जी को सफेद फूल चढ़ाएं और “ॐ शुक्राय नमः” का जाप करें.

मिथुन राशि (Gemini)

आज चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं. आपको सोशल मीडिया या मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा फायदा मिल सकता है. आपकी अपनी राशि में शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव की उपस्थिति आपके पर्सनालिटी में निखार लाएगी. वहीं सूर्यदेव और बुधदेव का प्रभाव आपको थोड़ा गंभीर बनाएगा. आप अपनी योजनाओं पर एकांत में काम करना पसंद करेंगे. शनिदेव काम का दबाव बढ़ा सकते हैं. मानसिक थकान महसूस हो सकती है. लव लाइफ में ट्रांसपेरेंसी रखें. आपकी ईमानदारी ही आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगी. ऑनलाइन मार्केटिंग या डिजिटल काम से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त और प्रोडक्टिव रहेगा. सेहत का ख्याल रखें . अपनी आंखों को आराम जरूर दें और पर्याप्त नींद लें.

शुभ रंग: तोतिया हरा

शुभ अंक: 5

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.

कर्क राशि (Cancer)

आज चंद्रदेव आपके दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं. इससे आपका पूरा ध्यान करियर और मान-सम्मान को बढ़ाने पर रहेगा. मंगलदेव ऑफिस में अचानक काम का बोझ बढ़ा सकते हैं. इस स्थिति में स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने की संभावना है. खुद को शांत रखें. सूर्यदेव और बुधदेव आपके सामाजिक दायरे को बढ़ाएंगे और भविष्य के लक्ष्यों को एक नई दिशा देंगे. किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं. काम की व्यस्तता के बीच पार्टनर की अनदेखी न करें . उनके लिए भी समय निकालें. शनिदेव आपको अनुशासित रहने की प्रेरणा देंगे. आप बड़ी जिम्मेदारियां बखूबी निभा पाएंगे. मानसिक शांति और सिरदर्द से बचने के लिए आज थोड़ा मेडिटेशन जरूर करें.

शुभ रंग: सिल्वर

शुभ अंक: 2

उपाय: शिवलिंग पर थोड़ा सा दूध मिला हुआ जल चढ़ाएं.

सिंह राशि (Leo)

आज चंद्रदेव और मंगलदेव आपके नौवें भाव में हैं. आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा. किसी लंबी दूरी की यात्रा या उच्च शिक्षा से जुड़ी योजनाएं आज सफल होंगी. सूर्यदेव और बुधदेव आपके करियर और सामाजिक साख को एक नए मुकाम पर ले जायेगा. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी. शनिदेव कर्ज या पैतृक संपत्ति को लेकर मन में थोड़ी चिंता बढ़ा सकते हैं. लव लाइफ में आकर्षण बढ़ेगा और पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर सुखद बातचीत होगी. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. जल्दबाजी में कहीं भी बड़ा निवेश करने से बचें. सेहत का ख्याल रखते हुए खुद को हाइड्रेट रखें.

शुभ रंग: चमकीला सुनहरा

शुभ अंक: 1

उपाय: उगते सूर्यदेव को अर्घ्य दें और गायत्री मंत्र का पाठ करें.

कन्या राशि (Virgo)

आज चंद्रदेव आपके आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे मन में थोड़ी भावुकता और बेचैनी रह सकती है. सूर्यदेव और बुधदेव का वृषभ राशि में आना आपके दृष्टिकोण को स्पष्ट करेगा, जिससे आप भविष्य की योजनाओं पर बेहतर काम कर पाएंगे. नौकरीपेशा जातकों को शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव की शुभ दृष्टि से किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. आज शनिदेव आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं इसलिए रिश्तों में अहंकार और बेकार की बहस से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी. आर्थिक मोर्चे पर कुछ अनचाहे खर्चे सामने आ सकते हैं, बेहतर होगा कि आप अपने बजट पर नियंत्रण रखें. सेहत के लिहाज से पेट में गड़बड़ी या गैस की समस्या हो सकती है, इसलिए हल्का भोजन करें और नियमित टहलें.

शुभ रंग: धानी हरा

शुभ अंक: 5

उपाय: “ॐ बुधदेवाय नमः” मंत्र का शांत मन से जाप करें.

तुला राशि (Libra)

आज चंद्रदेव आपके सातवें भाव में बैठे हैं. जिससे आपका पूरा ध्यान अपने पार्टनर के कामों पर रहेगा. मंगलदेव के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है. शांत रहना ही समझदारी है. सूर्यदेव और बुधदेव वृषभ राशि में आपको भविष्य की सेविंग्स को लेकर गंभीर बनाएंगे. शुक्रदेव और गुरुदेव के सहयोग से भाग्य का साथ मिलेगा . किसी सुखद यात्रा के योग बनेंगे. ऑफिस में सबके साथ मिलकर काम करने से कोई बड़ा प्रोजेक्ट आसानी से पूरा हो जाएगा. लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा. बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया देने से बचें. थकान हो सकती है इसलिए पूरी नींद लें.

शुभ रंग: क्रीमी सफेद

शुभ अंक: 6

उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज चंद्रदेव आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं. जिससे आपका पूरा ध्यान डेली रूटीन को सही करने और पुराने पेंडिंग कामों को पूरा करने पर रहेगा. मंगलदेव की ऊर्जा आपको मुश्किलों से लड़ने की ताकत देगी. साथ ही मन में थोड़ी बेचैनी भी बढ़ सकती है. सूर्यदेव और बुधदेव का वृषभ राशि में जाना बिजनेस डील्स और नई पार्टनरशिप के लिए बहुत अच्छा साबित होगा. शुक्रदेव और गुरुदेव आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग को मजबूती देंगे. शनिदेव प्रेम संबंधों में थोड़ा रूखापन या दूरी महसूस करा सकते हैं . कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा होगी, पर टीम वर्क से काम पुरे हो जाएंगे. एक्सरसाइज करें और मसल्स के दर्द से बचें . पानी खूब पीएं.

शुभ रंग: गहरा मैरून

शुभ अंक: 9

उपाय: हनुमान जी के मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं.

धनु राशि (Sagittarius)

आज चंद्रदेव आपके पांचवें भाव में हैं. जिससे आपकी रचनात्मक सोच और काम करने का उत्साह सातवें आसमान पर है. सूर्यदेव और बुधदेव वृषभ राशि में आपके डेली रूटीन और हेल्थ मैनेजमेंट को सुधारेंगे. मंगलदेव के प्रभाव से आगे निकलने या जीतने की भावना तो बढ़ेगी, लेकिन जल्दबाजी में कोई भी बड़ा कदम न उठाएं. शुक्रदेव और गुरुदेव आपको सामाजिक और प्रोफेशनल लाइफ में लोगों का अच्छा सहयोग दिलाएंगे. कपल्स में एक नया जोश देखने को मिलेगा और वह कुछ वक्त साथ गुजारेंगे. आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा. सुख-सुविधाओं की चीजों पर फालतू खर्च न करें. समय पर खाना खाएं.

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 3

उपाय: सूर्यदेव देव को जल चढ़ाते समय उसमें थोड़ी सी हल्दी मिला लें.

मकर राशि (Capricorn)

आज चंद्रदेव आपके चौथे भाव में रहेंगे, जिससे आपका ध्यान परिवार की खुशियों और खुद की मानसिक शांति की तरफ रहेगा. सूर्यदेव और बुधदेव का वृषभ राशि में गोचर आपकी क्रिएटिव सोच और आत्मविश्वास बढ़ाएगा. स्टूडेंट्स के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा. मंगलदेव घर में थोड़ा तनाव या बहस की स्थिति बन सकते हैं, इसलिए खुद को शांत रखने की कोशिश करें. शुक्रदेव और गुरुदेव आपके काम करने के तरीके को बेहतर करेंगे. शनि देव आपकी बातचीत में पॉजिटिविटी और मैच्योरिटी लेकर आएंगे. पार्टनर के साथ पुरानी बातों पर खुलकर चर्चा होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी.

शुभ रंग: नेवी ब्लू

शुभ अंक: 8

उपाय: शाम के समय पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

कुंभ राशि (Aquarius)

आज चंद्रदेव आपके तीसरे भाव में हैं. वें आपके साहस को बढ़ाएंगे और भाषा को निखारेंगे. वृषभ राशि में सूर्यदेव और बुधदेव आपके जीवन में सुख शांति और सुकून लाएंगे. मंगलदेव की उपस्थिति में किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. भाई-बहनों के साथ थोड़ी अनबन होने की संभावना है. शुक्रदेव और गुरुदेव आपकी पहचान और क्रिएटिविटी बढ़ाएंगे. शनि देव पैसों के मामले में सावधानी बरतने की सलाह देते हैं. पार्टनर के साथ आपसी जुड़ाव बना रहेगा और सिंगल्स किसी दिलचस्प व्यक्ति से मिल सकते हैं. आज करियर में कुछ नया करने की हिम्मत मिलेगी.

शुभ रंग: आसमानी नीला

शुभ अंक: 8

उपाय: किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल दान करें या भोजन खिलाएं.

मीन राशि (Pisces)

आज चंद्रदेव आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं. जिससे आप धन की बचत और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बारे में सोचेंगे. सूर्यदेव और बुधदेव वृषभ राशि में आपके साहस और नेटवर्किंग की क्षमता को बढ़ाएंगे. आपकी में शनिदेव आपको गंभीर और अनुशासित बनाएंगे, जिससे आप जीवन में सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे. मंगलदेव की स्थिति के कारण अचानक कुछ बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं, इसलिए पैसों के मामलों में हाथ थोड़ा खींचकर चलें. पार्टनर के प्रति लगाव बढ़ेगा, बोलते समय कड़वे शब्दों का इस्तेमाल न करें. घर की सुख-सुविधाओं में सुधार आएगा. अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुबह की सैर को रूटीन में शामिल करें.

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 3

उपाय: भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं और पीले फूल अर्पण करें.

ये भी पढ़ें-

साल 2026 में आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? सभी 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफल

नया साल किन मूलांक वालों के लिए रहेगा लकी, किसे करना पड़ेगा स्ट्रगल? अंक ज्योतिष से जानें अपना वार्षिक राशिफल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए astropatri.com पर संपर्क करें.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit