
16 May 2026 Ka Rashifal: आज जातकों के जीवन में संतुलन देखने को मिलेगा. मेष राशि के चंद्रदेव दिन की शुरुआत में सभी जातकों को मेंटली अलर्ट और एक्टिव रखेंगे. दिन के बाद चंद्रदेव वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे जातकों के चंचल स्वभाव को स्थिरता मिलेगी. जो योजनाएं अभी तक विचारों में थी आज उनको वास्तविकता में पूरा करने का अच्छा दिन है. आज का दिन प्रैक्टिकल लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने और भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखने के लिए सबसे अच्छा है.
आज ग्रहों का साथ आपको अंदर से मजबूत बनाएगा. आज आप काफी एक्टिव महसूस करेंगे. वृषभ राशि में चंद्रदेव, सूर्यदेव और बुधदेव एक साथ मिलकर त्रिग्रही योग बना रहे हैं. यह सुंदर योग आपके जीवन में सुख और खुशहाली लेकर आएगा. बातचीत के दम पर आज आपको कोई बड़ा फायदा भी मिल सकता है. मिथुन राशि में शुक्रदेव और बृहस्पति की युति समाज में आकर्षण बढ़ाएगी. मंगलदेव आपको साहस देंगे और शनिदेव कार्यों में अनुशासन लाएंगे.
मेष राशि
मेष राशि (Aries)
आज आप पूरा दिन एक्टिव रहेंगे. आप अपनी आदतों पर नए सिरे से काम करेंगे. ऑफिस में मेहनत और एकाग्रता से आपको प्रमोशन या कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. दिन में आपका ध्यान फाइनेंसियल सिक्योरिटी और काम के रिजल्ट्स पर रहेगा. पार्टनरशिप में वाणी पर संयम रखें. इससे आपका रिश्ता और भी गहरा हो जाएगा. शारीरिक थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें और खूब पानी पिएं.
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान जी को लाल फूल अर्पण करें और सफेद मिठाई का दान करें.
वृष राशि (Taurus)
आज रात चंद्रदेव आपकी राशि में प्रवेश करेंगे. आपको एक बड़ा पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकता है. आप खुद को मेंटली स्ट्रांग और शांत महसूस करेंगे. आपके मन की कन्फ्यूजन आज दूर होगी और आप सटीक फैसला लेने में सक्षम रहेंगे. आज निवेश करने या बड़ी प्रोफेशनल मीटिंग्स के लिए बहुत ही अच्छा और लाभकारी दिन है.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6
उपाय: मस्तक पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं और शाम को प्रकृति के आसपास समय बिताएं.
मिथुन राशि (Gemini)
शुक्रदेव और बृहस्पति की कृपा से समाज में आज आपकी पहचान बढ़ेगी. हालांकि, रात होते-होते आप अकेले में आत्म-चिंतन करना पसंद करेंगे. ऑफिस में अपनी स्ट्रेटेजीज को गुप्त रखना फायदेमंद होगा. पर्दे के पीछे से काम करना आपको ज्यादा लाभ देगा. कुछ भी कमिटमेंट करने से पहले अपनी एनर्जी और रिसोर्सेज को ध्यान से जांच लें. आखों का खास ख्याल रखें.
शुभ रंग: पन्ना हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: सोने से पहले पास में जल का पात्र रखें और एक दीपक जलाएं.
कर्क राशि (Cancer)
आज आप डेली रूटीन से हटकर सोशल नेटवर्किंग पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे. ऐसा करने से कुछ आर्थिक या व्यक्तिगत लाभ मिलने की संभावना है. चंद्रदेव के गोचर से आपके रुके हुए कामों को गति मिलेगी और आप अपना लक्ष्य पूरा कर पाएंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और लव लाइफ में स्थिरता आएगी. आपकी टीम के साथ काम करने की क्षमता करियर में आपकी पहचान बनाएगी. इसलिए सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें.
शुभ रंग: मोती जैसा सफेद
शुभ अंक: 2
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पण करें और रात में मिश्री का सेवन करें.
सिंह राशि (Leo)
आज आप ऑफिस में पूरी तरह व्यस्त रहेंगे. आपकी लीडरशिप और प्रैक्टिकल सोच आपको दूसरों से आगे रखेगी. सीनियर्स के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. जिससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है. अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. पीठ और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें. आज नई योजनाओं को अंतिम रूप देने का अच्छा दिन है.
शुभ रंग: सुनहरा पीला
शुभ अंक: 1
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और केसर का तिलक धारण करें.
कन्या राशि (Virgo)
आज आप दैनिक कार्य जल्दी समाप्त कर लेंगे. आपका ध्यान बड़े लक्ष्य पर काम करने और उन्हें बढ़ाने पर रहेगा. भाग्य भाव में चंद्रदेव के गोचर से शिक्षा या लंबी यात्रा के संयोग बना रहे हैं. करियर में आपकी बुद्धिमानी और ज्ञान को सराहा जाएगा. यदि आपका काम बाहर के लोगों या विदेश से जुड़ा है, तो वहां से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. हल्का भोजन खाएं और काम के बीच -बीच में स्ट्रेचिंग करें.
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पण करें और पास में चांदी का एक टुकड़ा रखें.
तुला राशि (Libra)
आज रिश्तों को गहराई से समझने की जरूरत है. जो रिश्ते अभी सब से छिपे हुए हैं, उन पर भी सोच – विचार करना जरूरी. आप वित्तीय मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे. भाग्य भाव में ग्रहों की उपस्थिति आपकी समझदारी बढ़ाएगी और आप थोड़ा आध्यात्म की तरफ भी जाएंगे. बातचीत करते समय खुद को फ्लेक्सिबल रखें, जिद्दी रवैया अनावश्यक वाद-विवाद पैदा कर सकता है. निवेश और टैक्स से जुड़े मामलों के लिए समय अनुकूल है.
शुभ रंग: आसमानी नीला
शुभ अंक: 7
उपाय: किसी देवी मंदिर में इत्र चढ़ाएं और चावल का दान करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
सातवें भाव में चंद्रदेव का गोचर आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता लाएगा. साथ ही, आपके व्यावसायिक संबंध भी सुधरेंगे. मंगलदेव की मौजूदगी से आप रोजमर्रा के कामों को समय पर पूरा कर लेंगे. कर्ज या अटका हुआ धन, इन सब के मामलें आज सुलझ सकते हैं. शाम का समय नए कॉन्ट्रैक्ट्स या नई पार्टनरशिप शुरू करने के लिए बेहद शुभ है, लेकिन कमिटमेंट करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और शिवजी को चंदन अर्पण करें.
धनु राशि (Sagittarius)
आज आप सपनों से निकलकर वास्तविकता में काम करना पसंद करेंगे. प्लांड रूटीन अपनाने से आपके काम पूरे होंगे और सफलता आपके कदम चूमेगी. अपनी मेहनत पर भरोसा करें और निरंतर प्रयास करते रहें. सोशल सर्किल में आपकी पहचान बढ़ेगी. करियर के नए अवसर मिल सकते हैं. बिना सोचे-समझे और दस्तावेजों को देखे कोई भी जोखिम भरा निवेश न करें. अपने पार्टनर को सपोर्ट करने से रिश्ता मजबूत होगा .
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करें और रसोई में घी का दीपक जलाएं.
मकर राशि (Capricorn)
आज आपकी क्रिएटिविटी चरम पर रहेगी. आप अपनी सख्त छवि से हटकर खुद को तनावमुक्त रखेंगे, जिससे आपका दिन खुशनुमा बीतेगा. प्रेम संबंधों के लिए आज की शाम कुछ खास रहेगी. साथी के साथ किसी भी हॉबी में समय देकर आपको मानसिक संतोष मिलेगा. ऑफिस में आपके नए विचार से सीनियर्स प्रभावित होंगे. कोई प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. संतान पक्ष से भी कुछ अच्छी खबर मिलने के संभावना है.
शुभ रंग: चारकोल ग्रे
शुभ अंक: 8
उपाय: शनि देव की आराधना करें और गर्दन पर सफेद चंदन लगाएं.
कुंभ राशि (Aquarius)
परिवार की सुख-सुविधाओं और घर की शांति पर आपका खास ध्यान रहेगा. शुक्रदेव और गुरुदेव आपके जीवन में खुशहाली लाएंगे. जमीन-जायदाद से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट्स आज फाइनल हो सकते हैं. घर से काम कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बहुत प्रोडक्टिव और अच्छा रहेगा. बातचीत के दौरान वाणी में संयम बनाए रखें. निर्धारित समय पर सोएं और मेडिटेशन करते रहें.
शुभ रंग: रॉयल ब्लू
शुभ अंक: 11
उपाय: मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और बहते जल में नीला पुष्प प्रवाहित करें.
मीन राशि (Pisces)
आर्थिक चिंताओं को पीछे छोड़कर पूरे साहस के साथ आगे बढ़ें. कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग के जरिए करियर में उन्नति मिलेगी. शनि आपकी जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ा रहे हैं. आपकी प्रैक्टिकल सोच और बातचीत करने का तरीका आपकी हर मुश्किल को आसान बना देगा. पार्टनर के साथ घर पर समय बिताने से आपको सुकून मिलेगा. आज सैर करने से मानसिक शांति मिलेगी.
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें.
ये भी पढ़ें-
साल 2026 में आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? सभी 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफलॉ
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए astropatri.com पर संपर्क करें.