16 साल से लापता एक्टर की तलाश में जुटीं Somy Ali, 4 लाख के इनाम का किया ऐलान

16 साल से लापता एक्टर की तलाश में जुटीं Somy Ali, 4 लाख के इनाम का किया ऐलान

Somy Ali New Post: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली आए दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं. अब एक बार फिर सोमी अली चर्चा में आ गई हैं और इसकी वजह है उनकी लेटेस्ट पोस्ट. पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली पिछले 16 सालों से लापता एक्टर राज किरण की तलाश कर रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा सा पोस्ट शेयर करते हुए खुलासा किया कि दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर से वादा किया था कि वो किरण राज को ढूंढेंगी. इसी को देखते हुए सोमी अली ने अब ऐलान किया है कि जो उनकी राज किरण से जुड़ी जानकारी देगा, वो उसे $5,000 यानी 4 लाख रुपये का इनाम देंगी.

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर राज किरण 2000 के दशक की शुरुआत से लापता हैं और उनका मामला आज भी बॉलीवुड के सबसे बड़ी अनसुलझी पहेलियों में से एक माना जाता है. इतने सालों से गायब होने के बावजूद भी सोमी अली उनकी तलाश में हैं और सोशल मीडिया पर लंबा सा पोस्ट शेयर किया.

सोमी अली का नया पोस्ट

सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनकी तलाश की शुरुआत ऋषि कपूर के साथ हुई एक बातचीत से हुई थी. दोनों फिल्म ‘कर्ज’ की शूटिंग के दौरान पुरानी यादें ताजा कर रहे थे. इसी दौरान राज किरण का जिक्र हुआ, जिन्होंने इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ काम किया था. बातचीत के दौरान दोनों ने राज किरण के अचानक गायब हो जाने पर चर्चा की और उन्हें तलाशने का फैसला किया. हालांकि, साल 2020 में ऋषि कपूर का निधन हो गया और वो राज किरण को नहीं ढूंढ पाए. लेकिन सोमी अली ने बताया कि उन्होंने अकेले ही इस तलाश को जारी रखा.

यह भी पढ़ें – फोन करके धमकाया सोमी अली ने फिर लगाए सलमान खान पर गंभीर आरोप, कहा- पीछा नहीं छोड़ रहा

View this post on Instagram

A post shared by Somy Ali (@realsomyali)

सोमी अली ने क्या कहा?

इस पोस्ट के कैप्शन में सोमी अली ने लिखा, “एक शूट के दौरान और हमारे बीच से जाने से पहले, मैंने चिंटू जी से वादा किया था कि मैं राज किरण की तलाश कभी नहीं छोड़ूंगा. ये मेरा 16वां साल है. मैंने प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर्स से मिले पतों के जरिए कई दरवाजे खटखटाए हैं. मुझे न्यूयॉर्क में एक अपार्टमेंट मिला, जहां फ्रंट डेस्क पर मौजूद शख्स ने बताया कि उसने राज किरण को कभी नहीं देखा, लेकिन उनके भाई गोबिंद, गोबिंद की पत्नी जूडी और उनकी बेटी 11 साल तक उस अपार्टमेंट में रहे थे. मैंने उनके परिवार के हर सदस्य से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. ये सिर्फ चिंटू जी से किया गया वादा नहीं है, बल्कि हमें और मुझे भी चिंता है कि राज जी ठीक हैं या नहीं और कहीं उन्हें ज़बरदस्ती तो नहीं रखा गया है. हालांकि, इनाम की राशि बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन अगर कोई उनके रहने की सही जगह बता सकता है – चाहे वो कोई मेंटल हेल्थ फैसिलिटी हो या अपार्टमेंट – तो उन्हें इनाम दिया जाएगा. प्लीज मदद करें. “

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit