आज की बड़ी खबरें: पाक-अफगान बॉर्डर पर खूनखराबा, असम में जुबीन फैंस की आगजनी, जैसलमेर में बड़ा हादसा

15 Oct News: आज की प्रमुख घटनाओं में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने कई शहरों को हिंसा की चपेट में ले लिया है. पाकिस्तान ने काबुल और कंधार समेत अफगानिस्तान के कई शहरों पर भीषण हमले किए, जबकि अफगानिस्तान ने कई पाकिस्तानी सैनिकों को अगवा कर लिया. तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी सैनिकों … Read more

बिहार  में बीजेपी ने झोंकी ताकत…  CM योगी कल करेंगे जनसभाएं, पहुंचेंगे कई BJP शासित राज्यों के सीएम भी 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल से बिहार में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे. गुरुवार को सीएम पहले पटना जायेंगे. पटना पहुंचने के बाद दानापुर और सहरसा में उनकी सभाएं होंगी.

राघोपुर सीट से अब लालू राबड़ी के परिवार की दूसरी पीढ़ी की हैट्रिक की तैयारी…

राघोपुर सीट पर करीब 30 प्रतिशत यादव मतदाता हैं जो लालू परिवार के समर्थक हैं. इसके अलावा यहां राजपूत, भूमिहार और पासवान मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है.

बीजेपी ने 16 विधायकों के टिकट काटे, जानें किन-किन पर चली कैंची और किन्हें मिली उम्मीदवारी?

बीजेपी ने अपने कोटे की सभी 101 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने 101 उम्मीदवारों की लिस्ट में अपने 16 विधायकों के टिकट पर कैंची चलाई है.

Tata Motors demerger: टाटा मोटर्स के शेयरहोल्डर्स को मिलेंगे इस कंपनी के शेयर, जानिए क्या है पूरा मामला

Tata Motors demerger: TMLCV के शेयरों को BSE और NSE पर लिस्ट होने में 45 से 60 दिन लग सकते हैं. यानी नवंबर के आखिर या दिसंबर की शुरुआत में निवेशकों के डीमेट अकाउंट में इन्हें खरीदा या बेचा जा सकेगा.

त्रेता युग की झलक दिखाएगा अयोध्या का वैक्स म्यूजियम, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, जानें क्या कुछ होगा खास

रामायण की थीम पर बने दुनिया के पहले वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करने जा रहे हैं. चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित काशीराम कालोनी के सामने बना यह म्यूजियम न केवल भक्तों के लिए आस्था का नया केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यटकों के लिए भी वैश्विक स्तर का आकर्षण साबित होगा.

‘भारत अब रूस से नहीं खरीदेगा तेल’, ट्रंप का दावा… बोले- PM मोदी ने मुझे आश्वासन दिया है

ट्रंप का ये बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका यह सुनिश्चित करने के लिए दबाव बढ़ा रहा है कि पश्चिमी प्रतिबंध प्रभावी हों और रूस की सेना को फंडिंग न मिल पाए. पश्चिमी देशों ने जब से रूस से ऊर्जा आयात को धीरे-धीरे बंद करना शुरू किया, तब से भारत मॉस्को का सबसे … Read more

PAK ने लगाई सीजफायर की गुहार, उनके कई सैनिक बंदी… युद्धविराम के बाद अफगानिस्तान का दावा

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन को लेकर लंबे समय से विवाद है. दोनों देश एक-दूसरे पर हमले और आतंकियों को छिपाने का आरोप लगाते रहते हैं. 2021 में अफगानिस्तान हुकूमत पर तालिबान के कंट्रोल के बाद से तनाव और बढ़ गया है.

बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, राघोपुर से तेजस्वी के खिलाफ सतीश यादव को टिकट

बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने तीसरी लिस्ट में 18 उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जिसमें राघोपुर से सतीश यादव चुनाव लड़ेंगे. वहीं, NDA के बड़े चेहरे गुरुवार को नामांकन करेंगे, जिसमें सीएम नीतीश कुमार, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे.

IPS पूरन का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, आठ दिन बाद हुआ पोस्टमार्टम

हरियाणा कैडर के सीनियर आईपीएस वाई पूरन कुमार की खुदकुशी के आठ दिन बाद उनकी आईएएस पत्नी अमनीत कुमार ने पोस्टमार्टम की इजाजत दे दी. हालांकि उन्होंने डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारनिया पर अपने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit