पश्चिम बंगाल में SIR: 200000 से अधिक दावे-आपत्तियां दर्ज, TMC सबसे आगे

West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में SIR के तहत मतदाता सूची में भाजपा, टीएमसी, कांग्रेस समेत दलों ने कुल 20,7001 दावे किए, सुनवाई 15 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी. राज्य भर में 3,200 से अधिक केंद्रों पर सुनवाई चल रही है, जहां लंबी कतारें लगी हुई हैं.

अमेरिका ने न्यूक्लियर बम से 10000000 लोगों को मार डाला, क्या भारत भी ऐसा करे?

Operation Sindoor: कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बयान पर विंग कमांडर प्रफुल्ल बख्शी (रिटायर) ने विरोध जताया. उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का मॉडल फॉलो नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि अगर कोई ऑपरेशन होगा तो क्या आप उसका लाइव टेलीकास्ट करोगे? इसके जरिए आप सारी लोकेशन और तैयारी सबको दिखा देंगे? अमेरिका … Read more

रामलला की बन गई नई पोशाक, इतनी खूबसूरत की पूछो नहीं, देखते हो मोह लेगी मन

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर रामलला मनीष त्रिपाठी द्वारा डिजाइन की गई स्वर्ण जड़ित, पारंपरिक पीतांबर पोशाक में भक्तों को दिव्य स्वरूप में दर्शन देंगे.

यात्रियों को परेशान करने वाली इंडिगो पर 458 करोड़ जुर्माना, कंपनी देगी चुनौती

Indigo GST Notice : भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस इं‍डिगो ने दावा किया है कि सरकार की ओर से की गई 458 करोड़ की जीएसटी डिमांड नोटिस को वह कानूनी रूप से चुनौती देगी. इससे पहले भी कंपनी को 2 और जीएसटी नोटिस जारी हो चुका है.

भारत माता के चरणों में झुककर प्रणाम करने से कोई ‘तमिल विरोधी’ नहीं बन जाता: VP

Vice President CP Radhakrishnan: रामेश्वरम में काशी तमिल संगमम 4.0 के समापन पर सी पी राधाकृष्णन ने भारत माता और तमिल एकता पर जोर दिया. उनके अलावा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्यपाल आर एन रवि ने भी तमिल की महत्ता बताई. राज्यपाल ने कहा, ‘काशी और उत्तर प्रदेश से 300 हिंदी भाषी छात्र यहां … Read more

पीएम मोदी की बजट 2026-27 से पहले अर्थशास्त्रियों के साथ अहम बैठक, मिशन-आधारित सुधारों पर जोर

अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक में मिशन-आधारित सुधारों की जरूरत पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक क्षमता निर्माण और वैश्विक एकीकरण हासिल करने के लिए इन पर विशेष फोकस बेहद जरूरी होगा.

हरियाणा के कैथल में सूटकेस से मिली महिला की लाश, पुलिस को गला दबाकर हत्‍या की आशंका

कैथल जिले के गांव शिलाखेड़ा में एक गंदे नाले में मिले सूटकेस से एक युवती की लाश मिली है. पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या गला दबाकर की गई है. अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है.

संगठनात्‍मक मजबूती, मतुआ वोटर और RSS के साथ तालमेल… मिशन बंगाल के लिए क्‍या है अमित शाह की रणनीति?

बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने की कोशिश में जुटी भाजपा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति कई मायनों में बेहद अहम होगी. आइए जानते हैं कि किन बाधाओं को पार कर पार्टी सत्ता तक पहुंच सकती है और शाह की क्‍या रणनीति होगी.

पति जियाउर रहमान के बगल में आज सुपुर्द-ए-खाक होंगी खालिदा जिया, राजकीय सम्मान से होगी विदाई

खालिदा जिया को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नगर स्थित जिया उद्यान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ दफनाया जाएगा.

मुस्कान से सोनम रघुवंशी तक…2025 के इन हत्याकांड ने हिला दिया पूरा समाज

साल 2025…कुछ चेहरे, कुछ नाम और कुछ वारदातें ऐसी रहीं जिन्होंने इंसाफ, रिश्तों और इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए. कहीं बेटी को गोली लगी, कहीं हनीमून मौत में बदला, तो कहीं मोहब्बत के नाम पर साजिश…ये सिर्फ क्राइम नहीं थे, ये ऐसे जख्म थे जो देश की रूह पर लगे.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version