19 साल का लड़का, डॉक्‍टरी की तैयारी और खौफनाक इरादे, कश्मीर टू नेपाल कनेक्‍शन

Jammu Kahmir News: डॉक्टर बनने की तैयारी कर रहा 19 साल का मोहम्मद साजिद आतंकी साजिश का हिस्सा निकला. जम्मू में रहकर NEET की पढ़ाई कर रहा यह युवक कश्मीर, नेपाल और पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में था. समय रहते गिरफ्तारी से जम्मू में बड़ा हमला टल गया.

शरद-उद्धव को ना मिले फायदा, इसलिए अजित दा से ‘फ्रेंडली फाइट’ करेंगे फडणवीस

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि पुणे और पिंपरी-चिंचवड नगर निगम चुनाव में भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार गुट अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे. फडणवीस ने आगे कहा कि शिवसेना ज्यादातर जगहों पर भाजपा के साथ है, लेकिन पुणे और पिंपरी-चिंचवड में राष्ट्रवादी कांग्रेस भी मजबूत स्थिति में है.

नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर BJP का बड़ा सियासी संदेश, 2026 की तैयारी तेज

बीजेपी ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर साफ संकेत दिया है कि पार्टी आने वाले चुनावों के लिए लंबी रणनीति पर काम कर रही है. यह कदम बंगाल में कायस्थ समाज को साधने, सवर्ण वोट बैंक को मजबूत करने और संगठन में नई पीढ़ी को आगे लाने की योजना का हिस्सा है.

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शहीद, ऑपरेशन जारी

अधिकारियों के अनुसार, इलाके को घेर लिया गया है और अतिरिक्त बलों को तैनात किया जा रहा है ताकि आतंकियों को भागने का कोई मौका न मिले.

धर्मगुरु और नेताओं से लेकर खिलाड़ियों तक, साल 2025 में दुनिया ने खो दिए अपने ये आइकॉन

साल 2025 में दुनिया ने राजनीति, अध्यात्म, विज्ञान, व्यापार और खेल जगत के कई दिग्गजों को खो दिया. कई प्रभावशाली हस्तियों ने इस साल दुनिया को अलविदा कहा, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में इतिहास रचा और अमिट छाप छोड़ी.

राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट की बड़ी उपलब्धि, डॉ. सुधीर रावल को अमेरिका में मिला ‘गोल्डन रोबोट सर्जिकल अवॉर्ड’

डॉ. रावल की टीम ने रोबोट के ज़रिए टेली-सर्जरी भी की है, जिससे दूर-दराज़ और कम सुविधाओं वाले इलाकों के मरीजों को विशेषज्ञ इलाज मिल सका. हज़ारों सफल रोबोटिक सर्जरी और मरीज-केंद्रित इलाज के लिए डॉ. रावल को दुनियाभर में ख्याति मिली है.

एक करोड़ के लिए रची खुद के मौत की साजिश, अनजान युवक को जिंदा जलाया, गर्लफेंड से चैटिंग ने कर दिया भंडाफोड़

लातूर में हुई इस घटना में पहले ऐसा दिखाया गया था कि जली हुई कार में गणेश चव्हाण नामक व्यक्ति जलकर मर गया है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गणेश चव्हाण ने एक करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस ले रखा था. बीमा की राशि पाने के लिए उसने अपनी ही मौत का झूठा नाटक … Read more

सिडनी अटैक के बाद ऑस्ट्रेलिया में तनाव, जानें- हमले को मुस्लिम तुष्टिकरण का नतीजा क्यों माना जा रहा

सिडनी के बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले के बाद ऑस्ट्रेलिया में साम्प्रदायिक तनाव बढ़ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में शामिल दो आतंकी रिश्ते में बाप-बेटे बताए जा रहे हैं और उनका संबंध पाकिस्तान से जोड़ा जा रहा है.

मोहाली में कबड्डी प्लेयर राणा बलाचौरिया की हत्या, बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी

मोहाली में चल रहे एक प्राइवेट कबड्डी टूर्नामेंट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मैदान में मौजूद कबड्डी प्लेयर राणा बलाचौरिया पर गोलियां चला दी गईं. खचाखच भरे स्टेडियम में अचानक गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई. हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए.

खरमास आज से शुरू, इन 4 राशियों के लिए कठिन होगा अगला एक महीना

16 दिसंबर 2025 को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास शुरू हो जाएगा. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में सूर्य का धनु और मीन में होना शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता है. इस दौरान लगभग एक माह तक विवाह, गृह प्रवेश व नए कार्य वर्जित रहते हैं.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit