राहुल गांधी के ख़िलाफ़  मुक़दमा दर्ज होगा या नहीं, इस पर आज आयेगा फ़ैसला 

बीजेपी नेता और इस मामले के याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर का दावा है कि राहुल गांधी के पास भारत के साथ-साथ ब्रिटेन की नागरिकता है. बतौर सांसद राहुल गांधी पर दो पासपोर्ट रखने के आरोप के आधार पर विग्नेश शिशिर ने रायबरेली की अदालत से पासपोर्ट एक्ट, ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट, फ़ॉरेनर्स एक्ट समेत अलग अलग धाराओं … Read more

ईरान अपने एनरिच्ड यूरेनियम का भंडार अमेरिका को सौंपने पर सहमत, ट्रंप का बड़ा दावा : AFP

पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर ईरान में हैं. वहीं ट्रंप ने दावा कर दिया कि ईरान अपने एनरिच्ड यूरेनियम का भंडार अमेरिका को सौंपने पर तैयार हो गया है. हालांकि, ये ट्रंप का दावा है और अब तक ईरान की ओर से ऐसी कोई बात नहीं कही गई है.

ट्रंप को नहीं रोक पाया अमेरिका का विपक्ष, ईरान युद्ध से अमेरिकी सेना बुलाने का प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा में फेल

रिपब्लिकन सांसदों ने ट्रंप का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने ईरानी सरकार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है, जिसने लंबे समय से मध्य पूर्व और अपने ही लोगों को आतंकित किया है.

अमेरिका-ईरान के बीच सुलह अब दूर नहीं, परमाणु विवाद पर ‘पीस फॉर्मूला’ तैयार! जानें क्या निकला रास्ता?

अमेरिकी की एक बड़ी शर्त पर ईरान नरम रुख अपनाने को तैयार होता दिख रहा है. AFP के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो ऐलान भी कर दिया है कि ईरान अपना यूरेनियम सौंपने को तैयार हो गया है.

‘नहीं घटेगी दक्षिण की शक्ति’, अमित शाह ने समझाया 5 राज्यों की सीटों का गणित

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि एक नैरेटिव खड़ा किया जा रहा है कि दक्षिण के राज्यों की ताकत परिसीमन के बाद कम हो जाएगी, लेकिन उनकी शक्ति घटेगी नहीं बल्कि बढ़ेगी. अमित शाह ने कहा कि वे भारत का गृह मंत्री होने के नाते पूरी जिम्मेदारी से बयान दे रहे हैं.

‘अखिलेश यादव मेरे दोस्त, मेरी मदद भी कर देते हैं…’, सदन में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर सभी विपक्षी दलों से समर्थन की अपील की और इसे राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठाने का आग्रह किया. उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर मजाकिया अंदाज में चुटकी ली, जिससे संसद में हल्का माहौल बना.

‘चाणक्य आज जिंदा होते तो वो भी चौंक जाते…’, प्रियंका का अमित शाह पर तंज- VIDEO

लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर चर्चा के दौरान सियासी गर्मी के बीच हल्का-फुल्का माहौल भी देखने को मिला. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने चाणक्य का नाम लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा, जिस पर सदन में ठहाके गूंज उठे.

‘भाजपा नारी को ‘नारा’ बनाना चाहती है…’, अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर भाजपा सरकार पर कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में है, लेकिन भाजपा इसे केवल नारा बनाने के लिए इस्तेमाल कर रही है.

शिवसेना UBT सांसद ने लिया सेंगर-बृजभूषण का नाम तो निशिकांत दुबे ने किया पलटवार

लोकसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल पर चर्चा के दौरान भाजपा और शिवसेना के सांसदों के बीच तीखी बहस हुई. शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने भाजपा से जुड़े विवादित नाम लिए, जिससे सदन में हंगामा मच गया.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit