
Daily Horoscope 24 June 2026: आज 24 जून को चंद्र कन्या राशि में चित्रा नक्षत्र में दोपहर 1:59 तक रहोंगे जो उसका अपना ही नक्षत्र है. उसके बाद चंद्रमा राहु के नक्षत्र में विचरण करेंगे. मंगल साहस, जोश, युद्ध, छोटे भाई बहन, भूमि, दुर्घटना, सर्जरी, चोट लगना, रक्त, खेलकूद और क्रोध का कारक है. जब कि राहु से भूतकाल, दूसरों का विरोध करना, दूसरों से अलग चलना, पूर्वज, उल्टे काम करना, हर चीज का जरूरत से ज्यादा विश्लेषण करना आदि विचार होता है.
कन्या राशि के स्वामी बुद्ध है जो मंगल के शत्रु है, यहां मंगल और अधिक उग्र हो जाते हैं. मंगल वृषभ राशि में शुक्र के स्थान पर है इस राशि में मंगल के प्रभाव से विलसिता के प्रति लोगों की रुचि बढ़ेगी. महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ेंगे. भूमि लड़ाई का मुख्य कारण बनेगी. जो लोग भूमि खरीदना चाहते हैं उन्हें कामयाबी मिलेगी. खासकर वह भूमि जिसका उपयोग लग्जरी, रेस्टोरेंट, क्लब, फार्म हाउस आदि के लिए उपयोग किया जाता है.
राहु कुंभ राशि में अपने ही नक्षत्र में बैठकर अत्यंत बली हो रहे हैं. मंगल और राहु आपस में चौथे और दसवें घर में बैठकर केंद्र में है. मंगल और राहु का यह योग दुर्घटनाएं, युद्ध, चोट लगना, हिंसा, राजनीतिक अस्थिरता, विद्रोह, बलपूर्वक विद्रोह को दबाना आदि को दर्शाता है.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज चंद्र सप्तम भाव में, मंगल वृष राशि में और राहु लाभ स्थान में रहेंगे. दोपहर तक आपको धन लाभ होगा. आप अपने परिवार से संबंधित जरूरी कार्य में व्यस्त रहेंगे. दोपहर के बाद क्योंकि राहु आपके लाभ स्थान में है वह आपको किसी पुराने निवेश अथवा किसी पुराने कार्य के फल के रूप में लाभ देंगे. सप्तम भाव में चंद्रमा आपके दैनिक क्रियाकलापों में अस्थिरता ला सकता है इसलिए आप समय और कार्य की प्राथमिकता के अनुसार ही अपना रूटीन बनाएं. माता और पत्नी के बीच में वाद विवाद में ना पड़े. इंपोर्ट एक्सपोर्ट का व्यापार करते हैं तो आपको लाभ होगा. भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से लाभ होगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज मंगल लग्न भाव में और चंद्रमा छठे भाव में होंगे. जबकि राहु कुंभ राशि में दसवें घर में होंगे. आज आपको अपने कार्य स्थान में कुछ चुनौतियां आएंगी उनके लिए आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा. जीवनसाथी के सहयोग से परिस्थितियां और बेहतर होंगी . यदि आप कर्ज से परेशान है तो आपकी हालत में सुधार आएगा. आज आप जितना अधिक साहस का परिचय देंगे उतना ही अधिक आपके लिए जीवन की विषय वस्तुएं सुलभ होगी. गप्प बाजी और अफवाह से बच के रहे नहीं तो आपके अपने परिवार के सदस्यों और मित्रों के बीच गलतफहमियां बढ़ेंगी. काले रंग की वस्तुओं का दान करने से लाभ होगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज मंगल बारहवें भाव में और चंद्रमा पांचवे भाव में होंगे. जबकि राहु भाग्य स्थान में होंगे. भाग्य भाव में राहु अपने ही नक्षत्र में अत्यंत बली है इसलिए आपके पहले के अच्छे कर्मों का अच्छा परिणाम आपके सामने आएगा. चंद्रमा के पंचम भाव में होने के कारण आपको अपने प्रेम संबंधों और संतान के मनोभावों का अत्यधिक ध्यान रखना पड़ेगा. खानपान के मामले में भी डॉक्टर की सलाह का ध्यान रखें. मंगल आपके छठे भाव को देख रहे हैं जहां उनकी अपनी स्वयं की राशि वृश्चिक है इसलिए आपको नौकरी से लाभ होगा. दूर स्थान की नौकरी से भी लाभ होगा. दुर्गा माता की पूजा करने से लाभ होगा.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग अपने घर का या अच्छी गाड़ी खरीदने का सपना देख रहे हैं. उनकी इच्छा अगले कुछ दिनों में पूरी होगी. आपको जमीन जायदाद का भी लाभ हो सकता है. चोट लगने से बचें और यदि लग जाए तो तुरंत उसका उपचार करें नहीं तो समस्या लंबी चल सकती है. विदेश से धन लाभ या रुका हुआ पैसा मिल सकता है. आपके विदेश के संपर्कों में भी बढ़ोतरी होगी. संतान की सफलता से खुशी होगी. प्रेम संबंध गहरे और मजबूत होंगे. शनि देव के मंदिर जाकर उनको तेल आदि चढ़ायें इससे आपके जीवन में उदासी दूर होगी.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा आज आपके तीसरे यानी पराक्रम भाव में रहेगा. आज आपको यात्रा से अत्यधिक लाभ होगा. यदि आपका कोई काम अटका हुआ है तो बाहर किसी मित्र की मदद से उसमें सफलता मिलेगी. भाग्य और सुख स्थान का कारक मंगल केंद्र में दसवें घर में बैठकर आपको जमीन जायदाद भूमि, भवन, वाहन आदि का लाभ और सुख देगा. आपके कार्य स्थान में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और निरंतर तरक्की नजर आएगी. प्रातः उठकर नहा धोकर गायत्री मंत्र की एक माला करने से आपके भाग्य में वृद्धि होगी और आपकी सेहत में भी अत्यधिक सुधार होगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन चंद्रमा आपके द्वितीय भाव में विराजमान होंगे इसलिए आपको किसी उत्सव में जाना होगा, उस निमंत्रण को मना ना करें. परिवार की खुशियों में ही अपनी खुशी मानकर आज परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ अपना दिन इंजॉय करें. अष्टम भाव के स्वामी मंगल आपके भाग्य भाव में बैठकर तृतीय भाव को देख रहे हैं इसलिए आपके रुके हुए सभी कार्य संपन्न होंगे. कंधे अथवा पैर में चोट लगने की संभावना है. आपको सलाह दी जाती है कि पूरी सावधानी बरतें . राहु आपके छठे भाव में बैठकर आपको नौकरों का सुख प्रदान करेंगे. आपके शत्रुओं का नाश होगा. पितरों का स्मरण या उनके लिए दान करने से लाभ होगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों के चंद्रमा आज लग्न में बैठे हैं जो उनके दसवें भाव के स्वामी हैं इसलिए उनकी कार्य के लिए नई-नई योजनाएं बनेगी. यदि उन योजनाओं को वह लागू करते हैं तो उनका बेहद लाभ होगा. राहु उनके पंचम भाव में बैठकर बली हैं इसलिए विद्यार्थियों को अनुसंधान के क्षेत्र में लाभ होगा. यदि आप कोई नई विदेशी भाषा आदि सीखना चाहते हैं तो उसके लिए भी प्रयास करें. जिनका कोई प्रेमी या प्रेमिका नहीं है उनको भी कोई विश्वसनीय जातक मिलने का योग है. यदि आप अपने पूर्वजों की संपत्ति की प्राप्ति के संबंध में प्रयास करेंगें तो उसका भी आपको लाभ मिलेगा. शिव जी के अभिषेक से आपके भाग्य में वृद्धि होगी.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के मंगल स्वयं सप्तम भाव से उनके लग्न पर दृष्टि डालेंगे. जिससे उनके आत्मविश्वास और सेहत में वृद्धि होगी. सभी लोग आपको सपोर्ट करने को तैयार रहेंगे, इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं एवं अपने रुके हुए सभी कार्यों को आलस छोड़कर पूरा करने में जुट जाएं. चंद्रमा नवम भाव के स्वामी होकर आपके बारहवें भाव में विराजमान है. इसलिए किसी दूर स्थान की यात्रा अथवा विदेश यात्रा से लाभ होगा. राहु आपके चौथे घर में बली होकर बैठे हैं अपने घर में यदि आपको पेंट पॉलिश करवाना है या गाड़ी की मरम्मत करनी है या घर के खराब चीजों को ठीक करना है, उसके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. माता-पिता का आशीर्वाद लेंगे तो भाग्य को और बल प्राप्त होगा.
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए मंगल पंचम और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो छठे घर पर विराजमान है. चंद्रमा लाभ स्थान में और राहु पराक्रम भाव में बली होकर बैठे हैं. यदि आपके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या चल रही है तो उसका समाधान करने का प्रयास करें, आपको सफलता मिलेगी. यदि आपके बिजनेस पार्टनर से आपका कोई मतभेद चल रहा है तो उसको सुलझाने का भी आज अच्छा मौका है. कर्ज और कोर्ट कचहरी से संबंधित सभी समस्याओं का निपटारा हो जाएगा. प्रेम संबंधों में दृढ़ता आएगी. यदि आप अपने बच्चों का एडमिशन विदेश में किसी यूनिवर्सिटी में करना चाहते हैं तो उसमें सफलता मिलेगी. बेसन के लड्डू गरीब बच्चों में बांटे उससे आपके भाग्य को और अधिक प्रबलता मिलेगी.
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए सप्तम भाव के स्वामी चंद्रमा उनके कर्म स्थान में है, इसलिए आज अपने सभी कार्य आप सफलतापूर्वक निपटा सकते हैं. यदि किसी सरकारी विभाग में आपका कोई कार्य अटका पड़ा है, तो आज का दिन आपके लिए सफलता लेकर आएगा. राहु आपके धन भाव में और परिवार भाव में बली होकर बैठे हैं जो आपको धन का लाभ कराएंगे . आज आप अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और जब तक आपके कार्य संपन्न ना हो जाए किसी से जिक्र ना करें. मंगल की पंचम भाव में स्थित आपकी सभी इच्छाओं को पूरा करेगी. किसी धर्म स्थान में या मंदिर में भंडारा कराएँ.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के भाग्य भाव में उनके रोग, ऋण, रिपु और नौकरी के भाव चंद्रमा विराजमान है, इसके परिणाम स्वरूप आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी. नई नौकरी मिलने का योग है. यदि आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो उसका इलाज संभव हो जाएगा. राहु बली होकर आपके लग्न में बैठे हैं इसलिए आप अपनी पुरानी सभी गलतियों का यदि ढंग से विश्लेषण करेंगे तो आपके जीवन में चमत्कारी परिवर्तन होंगे. यदि आपका जीवनसाथी से विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी. गंदे दोस्तों से दूर रहें और मद्यपान से भी दूर रहे. आपके भाग्य में नए वाहन अथवा घर का योग बन रहा है. बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अत्यंत लाभ होगा.
मीन राशि
मीन राशि वाले जातक आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें. अचानक कोई समस्या आ सकती है. प्रेम संबंधों में भी कोई अचानक अच्छा या बुरा मोड़ आ सकता है, यह आपकी जन्म कुंडली में चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करेगा. राहु बलवान होकर बारहवें भाव में बैठे हैं इसलिए आप आज किसी लालच में न पड़कर अपने कर्तव्य का निष्ठा पूर्वक पालन करें. ऐसा करने से आपके ऊपर ईश्वर की अनुकंपा बनी रहेगी. आज अपनी मेहनत से आप किसी भी कार्य को संभव करके अपने भाग्य में एक अच्छा परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं. तीर्थ यात्रा पर जाने से और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने से अत्यंत लाभ होगा.
ये भी पढ़ें-
साल 2026 में आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? सभी 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफलॉ
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए astropatri.com पर संपर्क करें.