25 मई 2026 का राशिफल (25 May Ka Rashifal): नौकरी में तरक्की और छप्परफाड़ धन लाभ का योग, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

25 मई 2026 का राशिफल (25 May Ka Rashifal): नौकरी में तरक्की और छप्परफाड़ धन लाभ का योग, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope 25th May 2026: आज ग्रहों के संयोग से आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. आपके अंदर भरपूर मात्रा में जोश और आत्मविश्वास बना रहने वाल है, क्योंकि मेष राशि में मंगलदेव बैठें हैं. कन्या राशि के चंद्रदेव आपकी सोचने-समझने की क्षमता को और मजबूत करेंगे, जिससे आप सही फैसले ले पाएंगे. आज लगभग सभी राशियों के लिए करियर में आगे बढ़ने और धन लाभ के नए अवसर मिलने वाले हैं. साथ ही साथ, परिवार में कुछ खुशखबरी मिलने के बहुत ही अच्छे योग बने हुए हैं.

♈मेष राशिफल (Aries)

आप अपने अधूरे काम आज पुरे करने वाले हैं. आज धन लाभ और सेहत को बेहतर बनाने के बेहतरीन मौके भी मिलेंगे. मेष राशि में मंगलदेव के होने से आज आप पूरे दिन एक नई ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे. वहीं छठे भाव के चंद्रदेव आपके काम करने के तरीके को मजबूत बनाएंगे, जिससे आप करियर की हर बड़ी चुनौती को बहुत आसानी से पार कर लेंगे. पैसों से जुड़ी प्लानिंग करने के लिए आज का दिन सबसे अच्छा है. रिश्तों में प्यार बनाए रखने के लिए दूसरों से बात करते समय थोड़ी नरमी रखें.

  • शुभ रंग: गहरा लाल
  • शुभ अंक: 9
  • उपाय: सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और गाय को हरी घास खिलाएं, मानसिक शांति मिलेगी.

♉ वृषभ राशिफल (Taurus)

आज आपको अपने नए विचारों पर भरोसा रहेगा. आप उन विचारों पर आगे बढ़कर काम करने वाले हैं. आपकी राशि में सूर्यदेव और बुधदेव की जोड़ी बनी हुई है, जो आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगी और आप बहुत सोच-समझकर फैसले ले पाएंगे. पांचवें भाव के चंद्रदेव आपकी क्रिएटिविटी को पंख लगाएंगे, जिससे आप हर काम को नए अंदाज में करेंगे. ऑफिस में आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अपनी लगन से बखूबी निभाएंगे. अगर किसी से कोई पुरानी अनबन चल रही है, तो आज ठंडे दिमाग से बात करके आप उसे आसानी से सुलझा लेंगे.

  • शुभ रंग: हल्का हरा
  • शुभ अंक: 6
  • उपाय: शुक्रदेव मंत्र का जप करें और छोटे बच्चे को फल या मिठाई दें.

♊ मिथुन राशिफल (Gemini)

आज आपका मन लोगों से मिलने-जुलने और रिश्तों को मजबूत करने में लगने वाला है. आपकी राशि में गुरुदेव और शुक्रदेव के होने से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे. हालांकि, काम के बीच थोड़ा समय खुद के लिए भी निकालें. चौथे भाव के चंद्रदेव आपका ध्यान परिवार की तरफ खींचेंगे, जिससे अपनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. आज बस किसी के दबाव में आकर जल्दबाजी में कोई बड़ा वादा न करें.

  • शुभ रंग: पन्ना हरा
  • शुभ अंक: 5
  • उपाय: सुबह 10 मिनट मेडिटेशन करें और पक्षियों को हरी मूंग खिलाएं.

♋ कर्क राशिफल (Cancer)

आज यात्राओं या किसी खास काम के जरिए धन लाभ होने के बेहतरीन योग बन रहे हैं. तीसरे भाव के चंद्रदेव आपकी बातचीत की कला को निखारेंगे, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. वहीं ग्यारहवें भाव में सूर्यदेव-बुधदेव की युति आपके लिए अच्छा मुनाफा लेकर आने वाली है. इसलिए आज अपने नए आइडियाज लोगों के साथ शेयर करने में बिल्कुल न हिचकिचाएं. इसके अलावा, दसवें भाव के मंगलदेव आपको ऑफिस में एक मजबूत लीडर के रूप में सामने लाएंगे, जिससे आपके कई रुके हुए काम फटाफट पूरे हो जाएंगे.

  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 2
  • उपाय: शिवलिंग पर दूध मिला जल चढ़ाएं और शाम को घी का दीपक जलाएं.

♌ सिंह राशिफल (Leo)

आज आपका पूरा ध्यान पैसे बचाने और परिवार की खुशियों पर रहने वाला है. दूसरे भाव के चंद्रदेव आपका बैंक बैलेंस बढ़ाएंगे, बस सुख-सुविधा की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें. रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. दसवें भाव में सूर्यदेव और बुधदेव की जोड़ी आपके करियर को नई उड़ान देने वाली है. ऑफिस में अपनी काबिलियत दिखाने के लिए आज का दिन सबसे अच्छा है.

  • शुभ रंग: सुनहरा पीला
  • शुभ अंक: 1
  • उपाय: सुबह तीन बार गायत्री मंत्र का पाठ करें और माथे पर केसर का तिलक लगाएं.

♍ कन्या राशिफल (Virgo)

आज आप अपने अच्छे व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेंगे, जिससे लोग आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे. आपके मन में जो भी बातें चल रही हैं, आज आप उन्हें लेकर बहुत क्लियर रहने वाले हैं क्योंकि चंद्रदेव आपकी ही राशि में हैं. आपको आज किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है, जिससे नौकरी और बिजनेस के मामले में दिन बहुत बढ़िया और फायदेमंद रहेगा. बस एक बात का ध्यान रखें, गाड़ी चलाते समय जल्दबाजी न करें और पूरी सावधानी बरतें.

  • शुभ रंग: हल्का हरा
  • शुभ अंक: 5
  • उपाय: बुधदेव मंत्र का जप करें और मंदिर में हरी मूंग की दाल दान करें.

♎ तुला राशिफल (Libra)

आज आपकी समझ बहुत अच्छी रहने वाली है, बस पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर रहें. काम की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक जरूर लें . थोड़ी देर अकेले वक्त बिताएं, इससे आपका मानसिक तनाव कम होगा. आपकी पॉजिटिव सोच आपको आगे बढ़ने के रास्ते दिखाने वाली है, इसलिए सामने आने वाले हर अवसर पर ध्यान दें. पार्टनर के साथ भी आपके रिश्तों में एक नया जोश और मजबूती आएगी.

  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 7
  • उपाय: शुक्रदेव देव के मंत्र का जप करें और शाम को घर के कोने में दीपक जलाएं.

♏ वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज आप मेलजोल बढ़ाकर नए दोस्त बनाने वाले है, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा पहुंचा सकते हैं. किस्मत का साथ मिलने से आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने वाली है. अगर आप किसी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, तो आपस में खुलकर और साफ बात करना आपके लिए फायदेमंद रहने वाले हैं. आपके अंदर एक गजब का हौसला रहेगा, जिससे आप हर चुनौती का डटकर सामना कर लेंगे.

  • शुभ रंग: गहरा लाल
  • शुभ अंक: 9
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें.

♐ धनु राशिफल (Sagittarius)

आज आप किसी प्रोजेक्ट पर नए सिरे से काम शुरू कर सकते हैं, क्योंकि आज आपका पूरा ध्यान लाइफ में आगे बढ़ने पर रहेगा. ऑफिस में आपका फोकस सिर्फ अपने काम को निपटाने पर होगा, जिससे सीनियर्स के बीच आपकी साख बढ़ेगी. आज आप बहुत प्रैक्टिकल होकर सोचेंगे, जिससे वर्कप्लेस की पुरानी से पुरानी उलझनों को सुलझाना बेहद आसान हो जाएगा. काम की व्यस्तता के बीच पार्टनर के लिए भी थोड़ा वक्त जरूर निकालें, इससे आपके रिश्ते में प्यार और मिठास घुलेगी.

  • शुभ रंग: चमकदार पीला
  • शुभ अंक: 3
  • उपाय: माथे पर पीले चंदन का तिलक लगाएं और गाय को गुड़ खिलाएं.

♑ मकर राशिफल (Capricorn)

आज आपको आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने वाले हैं. आपके आइडियाज भी आज सबको पसंद आएंगे. मन भी आपका एकदम शांत रहने वाला हैं, जिससे आप हर स्थिति को बहुत अच्छी तरह समझ पाएंगे. आज आपकी सूझबूझ ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी, जो आपको करियर या पढ़ाई में मनचाही कामयाबी दिलाएगी. आपके भीतर एक गजब का आत्मविश्वास रहने वाला है, जिसकी मदद से आप अपने सारे काम पूरी लगन के साथ निपटा लेंगे.

  • शुभ रंग: चारकोल ग्रे
  • शुभ अंक: 8
  • उपाय: शाम को शनिदेव मंत्र का 11 बार जप करें और पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं.

♒ कुंभ राशिफल (Aquarius)

आज आप गहरी रिसर्च और सोच-विचार करने वाले है. ये आपको नई योजनाएं बनाने में मदद करेंगे. आठवें भाव के चंद्रदेव आपके अंदर बदलाव लेकर आएंगे . आज आप छिपे हुए कामों को पूरा करने वाले हैं. चौथे भाव के सूर्यदेव और बुधदेव के प्रभाव से आपका ध्यान घर को व्यवस्थित करने पर रहने वाला है. दूसरे भाव में शनिदेव बैठें हैं, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूत और अनुशासित बनाएंगे.

  • शुभ रंग: गहरा नीला . शुभ अंक: 8
  • उपाय: शाम को शनिदेव के मंत्र का जप करें और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं.

♓ मीन राशिफल (Pisces)

आज आप अपने रिश्तों को सुधारेंगें. अपनों के करीब जाने का यह बहुत ही अच्छा समय है. सातवें भाव के चंद्रदेव आपके शादीशुदा जीवन और पार्टनरशिप के कामों में खुशियां लेकर आने वाले हैं. तीसरे भाव में सूर्यदेव और बुधदेव रहेंगे, जो आपका हौसला बढ़ाएंगे. आज आप अपनी बात बहुत अच्छे से कह पाएंगे. वहीं चौथे भाव के गुरुदेव और शुक्रदेव आपको घरेलू सुख और मानसिक शांति देंगे. आज ज्यादा भावुक होने से बचें और हर काम सोच-समझकर और प्रैक्टिकल तरीके से करें.

  • शुभ रंग: केसरिया पीला
  • शुभ अंक: 3
  • उपाय: देवगुरुदेव बृहस्पति के मंत्र का जप करें और माथे पर केसर का तिलक लगाएं.

ये भी पढ़ें-

साल 2026 में आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? सभी 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफल

ये साल किन मूलांक वालों के लिए रहेगा लकी, किसे करना पड़ेगा स्ट्रगल? अंक ज्योतिष से जानें अपना वार्षिक राशिफल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. TV9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए astropatri.com पर संपर्क करें.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit