45KM दूर से दुश्मन को भस्म कर पलक झपकते ही गायब हो जाएगी भारत की ये महाविनाशक ‘माउंटेड तोप’

भारतीय सेना की मारक क्षमता को कई गुना बढ़ाने के लिए 155mm 52 कैलिबर ‘एडवांस्ड टो आर्टिलरी गन’ (ATAGS) तकनीक को अब टार्ट्रा ट्रक पर ‘माउंटेड गन सिस्टम’ (MGS) के रूप में विकसित किया गया है. 45 किलोमीटर की अकल्पनीय मारक क्षमता और 60 सेकंड में 6 राउंड फायर करने की ताकत इसे दुनिया की सबसे घातक आर्टिलरी गनों की कतार में खड़ी करती है. पूरी तरह से इलेक्ट्रिक और आर्मर्ड प्रोटेक्शन से लैस इस तोप की सबसे बड़ी खासियत इसकी ‘शूट-एंड-स्कूट’ (Shoot-and-scoot) क्षमता है; यानी फायर करने के बाद दुश्मन के पलटवार से बचने के लिए यह तुरंत अपनी लोकेशन बदल सकती है. रेगिस्तान से लेकर ऊंचे पहाड़ी (High-altitude) इलाकों तक में तुरंत डिप्लॉय होने वाला यह ‘ऑल मोबिलिटी व्हीकल’ भारतीय सेना को युद्ध के मैदान में एक स्पष्ट और अचूक सामरिक बढ़त (Tactical advantage) दिलाएगा.
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit