ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया इस वक्त अपने मुश्किल दौर से गुज़र रही है. टेस्ट में घर में हार मिल जा रही है, टी-20 में कहीं पर भी हम हार जा रहे हैं. बादशाहत बरकरार रहेगी या नहीं, हर जगह एक ही सवाल है. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में मिली हार ने हर किसी को झकझोरा है और कुछ ऐसे सवाल हैं जो हर क्रिकेट फैन पूछना चाह रहा है.
