गोरखपुर के बेलघाट इलाके में शादी के महज 5 महीने बाद एक पति-पत्नी की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मुंबई के आधुनिक माहौल में पली-बढ़ी निकहत निशा की शादी गोरखपुर के शादाब से हुई थी. शादी के बाद से ही पति के बेरोजगार होने और पत्नी के ‘मुंबईया’ रहन-सहन व पहनावे को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था.
