8 जून 2026 का राशिफल (8 June Ka Rashifal): आज किस्मत चमकेगी या बढ़ेंगी परेशानियां? पढ़ें दैनिक राशिफल

8 जून 2026 का राशिफल (8 June Ka Rashifal): आज किस्मत चमकेगी या बढ़ेंगी परेशानियां? पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 8 June 2026: 8 जून 2026 का दिन ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज चंद्रमा, गुरु और राहु का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. विशेष रूप से चंद्र और राहु की युति मन में नए विचारों के साथ-साथ भ्रम और वैचारिक टकराव की स्थिति भी पैदा कर सकती है. ऐसे में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना और धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार सिंह, कर्क और तुला राशि के जातक इस ग्रह योग से सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं.वहीं मेष और वृश्चिक राशि वालों के लिए समय काफी अनुकूल रहने वाला है.आइए जानते हैं 8 जून 2026 का दिन सभी राशियों के लिए कैसे रहने वाला है.

12 राशियों का राशिफल

♈मेष राशिफल (Aries)

धर्म, भाग्य और मोक्ष भाव का स्वामी गुरु उच्च के सुख स्थान में होने के कारण योग, ध्यान और ज्ञान के माध्यम से आपके मन को बहुत खुश रखेगा. अगर आप भोग की तरफ नहीं योग की तरफ ध्यान केंद्रित करेंगे, तो अपने जीवन में नए परिवर्तन अनुभव करेंगे. यात्रा से लाभ होगा, नया निवेश करने के योग है, लेकिन धोखेबाजों से सावधान रहिए. किसी को उधार दें तो यह समझ कर दें कि अगर पैसे ना भी आए तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा. कृष्ण के बाल रूप की पूजा करने से लाभ होगा.

♉ वृषभ राशिफल (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए यह नसीहत है कि अपना नजरिया और सोच अच्छी रखें. ईश्वर पर भरोसा करके अपने कार्य को करें और अपनी कोशिश जारी रखें, सफलता अवश्य मिलेगी. पार्टनरशिप का योग है. जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनका सही समय चल रहा है. व्यापार में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखिए, यदि कोई समस्या है तो डॉक्टर ने जो भी परहेज बोले हो वह करें, तो आराम जरूर मिलेगा. आपकी आय में वृद्धि होगी. पत्नी का भाग्य बहुत काम करेगा.

♊ मिथुन राशिफल (Gemini)

मिथुन राशि वालों को धन लाभ होगा लेकिन आप इसका जिक्र हर एक से ना करें. कुछ लोग आपके पैसों पर नजर रख सकते हैं और आपको निवेश के लिए उल्टी सीधी सलाह दे सकते हैं. आपके सम्पर्क बढ़ेंगे. चोट लगने से सावधान रहें. परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा. बस कोशिश करें, पिता से मतभेद ना होने पाएं. उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. सूर्य को जल चढ़ाएं.

♋ कर्क राशिफल (Cancer)

कर्क राशि वालों को यह सलाह दी जाती है कि आने वाले समय में अचानक होने वाली अच्छी और बुरी घटनाओं के लिए तैयार रहें. यदि आप आयात निर्यात के क्षेत्र में काम कर रहें हैं, तो आपको सफलता मिलेगी. जो लोग दवाइयां के क्षेत्र में हैं, उनको विशेष सफलता मिलेगी. आपके मित्र आपके व्यवहार को लेकर परेशान हो सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. प्रेम संबंधों के लिए भी समय ठीक चल रहा है. अपने पाचन तंत्र को लेकर सावधान रहें, सरकारी क्षेत्र में व्यापार करने वाले लोग सफलता हासिल करेंगे. बुजुर्गों का आशीर्वाद ले तो अच्छा रहेगा.

♌ सिंह राशिफल (Leo)

सिंह राशि वाले अपने वैवाहिक जीवन में होने वाले तनाव से दूर रहें. अपने जीवन साथी अथवा बिजनेस पार्टनर से ना उलझे नहीं तो बात का बतंगड़ बन सकता है. मानसिक तनाव से दूर रहें, नींद पूरी लें. अस्पताल में खर्च हो सकता है. जिन लोगों का सरकारी काम अटका हुआ है उनके काम पूरे होने की संभावनाएं हैं, थोड़ा धैर्य रखें. यात्रा के योग बन रहे हैं, जिससे लाभ मिलने की उम्मीद है. विदेश से भी लाभ हो सकते हैं. लक्ष्मी माता की पूजा करें.

♍ कन्या राशिफल (Virgo)

आज के दिन कन्या राशि वाले कोई नई पार्टनरशिप या समझौते पर दस्तखत न करें, नहीं तो यह चलेगी नहीं. किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद कर विश्वास ना करें. जीवनसाथी के मन को समझ कर उनसे बात करें. कोई भी ऐसी बात ना करें जिससे उनके मन को ठेस पहुंचे. सरकारी कार्य सफल होंगे और सरकार से धन की प्राप्ति का योग है. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खर्चों में बढ़ोतरी होगी. कोई भी दवाई बिना डॉक्टर की सलाह के ना लें. यदि आप अपनी माता या घर में मातृ तुल्य स्त्री की किसी भी बात का बुरा ना माने और उनको हर प्रकार से प्रसन्न रखें तो दिन शुभ होगा.

♎ तुला राशिफल (Libra)

तुला राशि वाले आज व्यर्थ के तनाव से बचें, पुरानी बातों को लेकर के व्यर्थ में परेशान ना हो. संतान को लेकर बेवजह चिंता ना करें थोड़े समय में सब ठीक हो जाएगा. अपने मन को नियंत्रित रखें और प्रेम संबंधों में भी अपने साथी की मन की स्थिति को समझें. छोटी-छोटी बातों को ज्यादा बड़ा ना बनाएं. वैसे आपको कोई बड़ी परेशानी नहीं है और आपका समय अच्छा चल रहा है. शिवजी को बेलपत्र चढ़ाने से लाभ होगा.

♏ वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों को आज धन लाभ होगा एवं शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. नए संपर्क बनेंगे इंफेक्शन और एलर्जी से बचें. यात्रा से लाभ होगा जो लोग विदेश से संबंधित व्यापार करते हैं, उनके लिए समय अच्छा है. बच्चों की शिक्षा से संबंधित सभी चिंताएं दूर होगी. प्रेम संबंधों में चल रही दूरी खत्म होगी. अपने घर की चीजों को खराब होने से बचाएं, तो अच्छा रहेगा. स्वयं को व्यस्त रखें. पीले रंग की चीजों का दान करें.

♐ धनु राशिफल (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए समय धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा. यदि कोई चीज आपकी बाहर अटकी हुई है या बाहर से किसी समाचार का आप इंतजार कर रहें हैं अथवा किसी से व्यापार करना चाहते हैं उसमें सफलता मिलेगी, थोड़ा धीरज रखिए. अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें. पैरों के दर्द और नसों की समस्याओं को लेकर ध्यान रखें. धन को सोच समझकर खर्च करें वरना किसी और उद्देश्य के लिए जोड़ा हुआ पैसा कहीं और लग जाएगा. गायत्री मंत्र या आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़े तो उससे लाभ होगा.

♑ मकर राशिफल (Capricorn)

मकर राशि वाले आज बहुत ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं और एक साथ कई काम करने के चक्कर में थकान महसूस कर सकते हैं. आप अपनी ऊर्जा का संचार करें. ज्यादा पाने के लालच में समय की बर्बादी से बचें. अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें, उससे आपको लाभ होगा. नई पार्टनरशिप की संभावना है. जो लोग विवाह के योग्य हैं उनको योग्य जीवनसाथी मिलने का योग बन रहा है. अपने चेहरे, आंख, नाक, कान, दांत और पाचन तंत्र का ध्यान रखें. गणेश जी की पूजा करने से लाभ होगा.

♒ कुंभ राशिफल (Aquarius)

कुंभ राशि वाले कोई पहले से योजना ना बनाएं वरना आपकी प्राथमिकता बदल सकती है, इससे आपको परेशानी हो सकती है. छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान ना हो. जीवनसाथी से सहयोग करें. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें . शरीर दर्द या सर दर्द का ध्यान रखें. पुरानी चीजों को उलट-पुलट कर देखेंगे तो कुछ काम की चीज मिल जाएगी. जो लोग हीलिंग यानि दर्द निवारण के काम में है उनको बहुत ज्यादा सफलता मिलेगी. यदि विदेशी लोगों को अपना क्लाइंट बनाएंगे तो आय अच्छी होगी. चंद्रमा को अर्घ्य देने से लाभ होगा

♓ मीन राशिफल (Pisces)

जो लोग कानून, होटल, शिक्षा, फाइनेंस, आदि के क्षेत्र में है उनको सफलता मिलेगी. अपनी बात को जितनी दृढ़ता और स्पष्टता से कहेंगे उतना अच्छा होगा. लंबी यात्रा से बचें, जहां तक हो सके ऑनलाइन काम करें. शिक्षा, कला आदि में सफलता मिलेगी. संतान को लेकर गौरव महसूस करेंगे. प्रेम संबंधों में कुछ कर दिखाने की भावना रहेगी. लाभ की दूरगामी योजनाएं बनेगी. कोई पुराना पैसा प्राप्त हो सकता है. भगवान शिव की पूजा करने से विशेष लाभ होगा.

ये भी पढ़ें: जून में हैं 6 बड़े पर्व, निर्जला एकादशी से लेकर पूर्णिमा तक यहां चेक करें पूरी लिस्ट और महत्व

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. TV9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए astropatri.com पर संपर्क करें.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit