80 की रफ्तार में पाकिस्तान से आ रही तबाही, भारत पर मंडराया ‘काला’ संकट, पंजाब-दिल्ली से बिहार तक होगा तांडव

Weather Alert News: उत्तर भारत के राज्यों में आज रात मौसम का मिजाज भयानक रूप से बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि पाकिस्तान की तरफ से उठने वाले भयंकर तूफानों का एक नया सिस्टम आज रात पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा. इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी, साथ ही धूल भरी आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी आशंका है. दिन की चिलचिलाती गर्मी के बाद रात 9 बजे से लेकर 1 बजे तक दिल्ली-एनसीआर में इस तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version